भारत-न्यूजीलैंड T20 मुकाबले को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

Summary :

India Vs New Zealand T20 Match: राजधानी रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले भारत–न्यूजीलैंड टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि यह मुकाबला छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, ऐसे में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि…

India Vs New Zealand T20 Match: राजधानी रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले भारत–न्यूजीलैंड टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय

India Vs New Zealand T20 Match
India Vs New Zealand T20 Match (Image- Social Media)

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि यह मुकाबला छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, ऐसे में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सभी एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व से कार्य योजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने आयोजकों को आम जनता के लिए सुरक्षा एवं बचाव से जुड़े उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से रील एवं अन्य डिजिटल सामग्री के जरिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। आग से बचाव की दृष्टि से सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता अनिवार्य करते हुए जिला सेनानी से समन्वय कर उपकरणों का पूर्व परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए।

स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

India Vs New Zealand T20 Match
India Vs New Zealand T20 Match (Image- Social Media)

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर आयोजन समिति के वालंटियर तैनात रहेंगे, जिससे दर्शकों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। मेडिकल सुविधा की समुचित व्यवस्था के साथ एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की तैनाती अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए स्टेडियम एवं उसके परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर भी सहमति बनी।

Raipur News Today: बैठक में इन सदस्यों की रही उपस्थिति 

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला, एएसपी यातायात प्रशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्य मुकुल तिवारी, सीईओ हरी गोंडापल्ली सहित अन्य अधिकारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- आनंद खरे

यह भी पढ़ें: आदर्श पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, नन्ही मुस्कानों से गुलजार हुआ ‘मुस्कान-2026‘

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।