चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार भाव 3 लाख के पार, जानें क्यों आई बंपर तेजी

Silver All Time High Today

Silver All Time High Today: वर्ष 2026 के पहले महीने जनवरी में ही सोने चांदी के भाव में ऐसी तेजी आई है कि सारे रिकॉर्ड धरे रह गए है। सोने के भाव में बंपर उछाल जारी है, वहीं तूफानी तेजी से बढ़ रही चांदी की चमक ने आज नया इतिहास रच दिया है। चांदी के भाव में आज एक ही झटके में लगभग 13 हजार रुपये का बंपर उछाल आया है जिससे चांदी का भाव अब 3 लाख रुपये के पार पहुंच गया है।

चांदी ने जनवरी महीने से ही सर्राफा बाजार में हलचल बढा रखी है और एक ही महीने में 65 हजार रुपये महंगी हुई है। माना जा रहा था कि सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन इन अनुमानों में पानी फिर गया है। विस्तार से जानते है कि चांदी में तूफानी तेजी का कारण क्या है..

Silver All Time High Today

Silver All Time High Today
Silver All Time High Today

चांदी की कीमत सातवें आसमान पर नजर आ रही है और तेजी से कीमत भी बढ़ रही है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर बाजार खुलते ही चांदी ने इतिहास रच दिया और 13,553 रुपये के भारी उछाल के साथ चांदी की कीमत 3 लाख रुपये के पार पहुंच गई। आज चांदी में बंपर उछाल के बाद चांदी 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं पिछले सप्ताह की बात की जाए तो MCX पर सिल्वर का रेट लगभग 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई पर है वहीं सोने की कीमतों में भी उछाल जारी है।

Silver Price Hike Reason

Silver All Time High Today
Silver All Time High Today

चांदी की कीमतों को कई कारणों ने प्रभावित किया है, ग्लोबल टेंशन, युद्ध, मुनाफाखोरी और सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने के कारण कीमतों में भारी उछाल आया है।

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले से पहले डॉलर सूचकांक में अस्थिरता के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।
  • ग्लोबल टेंशन और ग्रीनलैंड पर कब्जे के दावे को लेकर निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ रुख कर रहे है।
  • कॉमेक्स बाजार में चांदी 94.30 डॉलर के नए उच्चतम स्तर को छूने के बाद 93 डॉलर के आसपास स्थिर बनी रही।
  • अमेरिकी ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें बुलियन की कीमतों को मजबूती दे रही हैं।
  • सौर ऊर्जा, EV, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग के साथ ही सुरक्षित निवेश के रूप में चांदी की बढ़ती मांग ने कीमत को मजबूत किया है।

ALSO READ: 1.5 लाख के करीब सोना, चांदी ऑल टाईम हाई पर, जानें आज का ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।