Prateek Yadav Divorce Aparna Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार का विवाद उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव से जुड़ा है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए पत्नी अपर्णा यादव को जल्द डाइवोर्स देने का ऐलान किया है।
Prateek Yadav Divorce Aparna Yadav: ‘मैं इस मतलबी औरत को डाइवोर्स देने जा रहा…’

प्रतीक यादव ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपर्णा यादव को स्वार्थी और बुरी आत्मा बताते हुए कहा कि उनकी वजह से पारिवारिक रिश्ते खराब हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द डाइवोर्स देने जा रहा हूं। उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है।”
पोस्ट में आगे प्रतीक यादव ने कहा, “अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी, और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई।”
View this post on Instagram
Prateek Yadav News: अपर्णा यादव 2022 में BJP में हुई शामिल

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अपर्णा यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। परिवार के किसी अन्य सदस्य ने भी इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।
बता दें कि अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। वह इस समय भाजपा में हैं और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अपर्णा यादव ने 2022 में भाजपा का दामन थामा था। प्रतीक यादव से उनकी शादी 2011 में हुई थी। बेहद भव्य और हाई-प्रोफाइल तरीके से दोनों की शादी हुई थी।


Download Android App
Download iOS App




