ट्रेन की बोगी में बम है! तेजस राजधानी को उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर प्रशासन, अलीगढ़ में 2 घंटे रुकी रही ट्रेन

Summary :

Tejas Rajdhani Express Bomb Threat: दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब एक अननोन नंबर से ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सबसे पहले यह धमकी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के आरपीएफ कमांडेंट को दी गई, इसके बाद पटना रेल अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पटना सहित राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा में कोई चूक न…

Tejas Rajdhani Express Bomb Threat: दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब एक अननोन नंबर से ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सबसे पहले यह धमकी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के आरपीएफ कमांडेंट को दी गई, इसके बाद पटना रेल अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पटना सहित राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

Train Bomb Threat Today: करीब दो घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

Tejas Rajdhani Express Bomb Threat
Train Bomb Threat Today (Image- Social Media)

घमकी भर कॉल ट्रेन के दिल्ली से रवाना होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद आया। उस समय ट्रेन अलीगढ़ पहुंचने वाली थी। अलीगढ़ स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद ट्रेन को रोका गया और करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, जीआरपी और बाकी के इंवेस्टिगेशन एजेंसियों ने हर एक कोच की जांच की। इसके बाद ट्रेन के अलीगढ़ से रवाना होने के बाद प्रयागराज के पास सुबेदारगंज स्टेशन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी तलाशी ली गई।

Bomb In Tejas Rajdhani Express: दिल्ली से पटना के बीच करीब 6 घंटे लेट हुई ट्रेन

Tejas Rajdhani Express Bomb Threat
Bomb In Tejas Rajdhani Express (Image- Social Media)

बिहार में एंट्री करते ही बक्सर, दानापुर और पटना जंक्शन को हाई अलर्ट पर रखा गया। डॉग स्क्वॉड, हैंड मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों से यात्रियों के सामान की जांच की गई। वॉशरूम से लेकर पैंट्री कार तक हर हिस्से को खंगाला गया।

सुरक्षा जांच के चलते तेजस राजधानी दिल्ली से पटना के बीच करीब 6 घंटे लेट हो गई। अलीगढ़ से दानापुर तक चले सर्च ऑपरेशन की वजह से ट्रेन पटना जंक्शन देर से पहुंची। हालांकि, जब ट्रेन सुरक्षित पहुंची, तो पैसेंजर्स ने राहत की सांस ली।

पटना जंक्शन पर की गई पूरी जांच

Tejas Rajdhani Express Bomb Threat
Tejas Rajdhani Express Bomb Threat (Image- Social Media)

पटना रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि बिहार में ट्रेन आते ही बक्सर, दानापुर और पटना जंक्शन पर पूरी जांच की गई, लेकिन कहीं कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस जांच से जुड़ी सभी जानकारियां पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की आरपीएफ और जीआरपी को सौंप दी गई हैं। इसके अलावा, दिल्ली की इंवेस्टिगेशन एजेंसियां भी कॉल की जांच में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: धीरे-धीरे डूबी कार, छत पर लेटा था बेटा, नोएडा में युवराज की मौत पर छलका पिता का दर्द

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।