Noida Software Engineer Death Case: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 के पास एक नाले में कार गिरने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी और अब इस मौत के एक दिन बाद, पीड़ित परिवार ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि समय पर मदद करने पर उसकी जान बचाई जा सकती थी, क्योंकि वह दो घंटे तक संघर्ष करता रहा।
बता दें कि यह घटना 16-17 जनवरी की रात को नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में घटी। इस घटना के बाद पिता का दर्द छलका है और कहा कि उनका बेटा करीब दो घंटे तक पानी में संघर्ष करता रहा। अपनी जान बचाने के लिए बेताब था। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, लोगों से गुहार लगा रहा था, लेकिन ज्यादातर लोग बस देखते रहे।
Noida Software Engineer Death Case

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सेक्टर 150 चौराहे पर नाले की सीमा तोड़कर कार के पानी में गिरने से हुआ। मृतक की पहचान युवराज के रूप में हुई है, जो सेक्टर 150, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर का निवासी था। एसडीआरएफ /एनडीआरएफ टीमों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के बाद उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि 16-17 जनवरी, 2026 की रात को नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन को पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के जरिए सूचना मिली कि सेक्टर-150 चौराहे पर एक कार नाले की सीमा तोड़कर पास के पानी में गिर गई है।
Greater Noida Software Engineer Death
कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। मेरे बेटे ने दो घंटे तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया। वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी उसे बचा नहीं पाए। उनके पास कोई गोताखोर नहीं था। इस पूरे मामले में प्रशासन की लापरवाही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
Noida Engineer Death Case

नोएडा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश पाल ने बताया कि जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच चल रही है। जांच से पता चलेगा कि जमीन किसकी थी, किसे आवंटित की गई थी और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी थी। यह सड़क अभी पूरी तरह से विकसित क्षेत्र नहीं है। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
Noida Engineer Death Case

पुलिस ने आगे बताया कि एसडीआरएफ/एनडीआरएफ टीमों ने तलाशी अभियान चलाया और कार में सवार व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान युवराज 27 वर्ष के रूप में हुई है, जो सेक्टर-150, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर का निवासी था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना घटी है। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।


Download Android App
Download iOS App




