‘लाश कंबल में पड़ी है…’, पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, कानपुर में 4 महीने की लव मैरिज का खौफनाक अंत

Summary :

Kanpur Husband Wife Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने लव मैरिज के 4 महीने बाद बेवफाई के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात के बाद खुद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिसकर्मियों से बोला साहब पत्नी को गला घोटकर मार दिया है, लाश कंबल में लिपटी हुई पड़ी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगे…

Kanpur Husband Wife Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने लव मैरिज के 4 महीने बाद बेवफाई के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात के बाद खुद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिसकर्मियों से बोला साहब पत्नी को गला घोटकर मार दिया है, लाश कंबल में लिपटी हुई पड़ी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Kanpur Wife Murder Case: 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

Kanpur Husband Wife Murder
Kanpur Wife Murder Case (Image- Social Media)

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सचिन सिंह भदौरिया (24) के रूप में हुई है,जो फतेहपुर जिले के मोहनपुर गांव का निवासी है। मृतका श्वेता सिंह (उम्र लगभग 20-22 वर्ष) भी इसी गांव की रहने वाली थी। दोनों ने करीब चार महीने पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी। परिवार की नाराजगी के बाद सचिन अपनी पत्नी को लेकर सूरत चला गया और वहां एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी कर करने लगा। हालांकि एक महीने बाद ही दोनों कानपुर लौट आए और महराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित मुस्कान चैरीटेबल के पॉली क्लिनिक के ऊपर किराए के एक कमरे में रहने लगे। यहां सचिन ने ऑटो किराए पर लेकर चलाना शुरू किया।

पत्नी को पड़ोस के दो युवकों के साथ देखा

Kanpur Husband Wife Murder
Kanpur Husband Wife Murder (Image- Social Media)

आरोपी को अपनी पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक था। इसी शक को परखने के लिए उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह शनिवार को घर लौटेगा, लेकिन वह शुक्रवार रात अचानक घर पहुंच गया। आरोपी का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को पड़ोस के दो युवकों के साथ देखा, जिसके बाद विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस को भी बुलवाया गया। शुरुआती पूछताछ में पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद फिर पति-पत्नी में बहस हुई। गुस्से में उसने पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक कंबल में लपेटकर छोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी चार घंटे इधर-उधर घूमता रहा, फिर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

UP Crime News: पुलिस ने क्या बताया?

Kanpur Husband Wife Murder
UP Crime News (Image- Social Media)

महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के बयान पर पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपी के शक में कुछ सच्चाई थी या यह गुस्से का नतीजा था।

यह घटना एक बार फिर लव मैरिज के बाद होने वाले पारिवारिक तनावों को उजागर करती है, खासकर कानपुर जैसे शहरों में, जहां छोटी-सी बात पर रिश्ते खूनी मोड़ ले लेते हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: 8 साल का बच्चा मां का शव लेकर खुद पहुंचा पोस्टमार्टम कराने; 1 साल पहले पिता की हुई थी मौत…वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।