Race 4 को लेकर बड़ा ट्विस्ट! अक्षय खन्ना की एंट्री पर रमेश तौरानी ने कह दी ये बात

Summary :

Race 4 Latest News: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अक्षय खन्ना के फैंस के लिए एक डिसअप्पोइंटिंग खबर सामने आई है। फिल्म ‘रेस 4’ को लेकर चल रही अटकलों पर अब प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कंफर्म कर दिया है कि अक्षय खन्ना इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। Race 4 Latest News: रमेश तौरानी का बयान – प्लॉट में बदलाव नहीं होगा प्रोड्यूसर Ramesh Taurani ने एक इंटरव्यू में कहा कि अक्षय खन्ना को फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया। उनके मुताबिक, “अक्षय के किरदार की कहानी पहले ही खत्म…

Race 4 Latest News: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अक्षय खन्ना के फैंस के लिए एक डिसअप्पोइंटिंग खबर सामने आई है। फिल्म ‘रेस 4’ को लेकर चल रही अटकलों पर अब प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कंफर्म कर दिया है कि अक्षय खन्ना इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

Race 4 Latest News: रमेश तौरानी का बयान – प्लॉट में बदलाव नहीं होगा

Race 4 Latest News
Race 4 Latest News ( Source : Social Media )

प्रोड्यूसर Ramesh Taurani ने एक इंटरव्यू में कहा कि अक्षय खन्ना को फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया। उनके मुताबिक, “अक्षय के किरदार की कहानी पहले ही खत्म हो चुकी है। उनके ट्रैक में कोई स्कोप नहीं है और हम प्लॉट में बदलाव नहीं करेंगे।”

Akshaye Khanna Race 4: किरदार की मौत के साथ खत्म हो चुकी है कहानी

Akshaye Khanna
Akshaye Khanna ( Source : Social Media )

तौरानी ने यह भी स्पष्ट किया कि Akshaye Khanna  के किरदार की पहले ही मौत दिखाई जा चुकी है, ऐसे में उन्हें दोबारा लाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। मेकर्स कहानी के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करना चाहते।

ग्रे शेड रोल्स में छाए हुए हैं Akshaye Khanna

Akshaye Khanna
Akshaye Khanna ( Source : Social Media )

भले ही वह ‘रेस 4’ का हिस्सा न हों, लेकिन इस वक्त अक्षय खन्ना अपने निगेटिव और ग्रे शेड किरदारों को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में निभाए गए उनके किरदार को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और वह पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में बने हुए हैं।

Race 4 की कास्ट अभी फाइनल नहीं

Akshaye Khanna Race 4
Akshaye Khanna Race 4 ( Source : Social Media )

जब रमेश तौरानी से फिल्म की कास्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी किसी भी कलाकार का नाम फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। कास्ट को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”

Race 4 Cast में पहले भी उड़ चुकी हैं कई अफवाहें

Race 4 Cast
Race 4 Cast ( Source : Social Media )

इससे पहले खबरें आई थीं कि ‘रेस 4’ में सैफ अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, हर्षवर्धन राणे और रकुल प्रीत सिंह नजर आ सकते हैं। हालांकि बाद में मेकर्स ने इन सभी खबरों को महज अफवाह बताया था।

‘रेस’ फ्रेंचाइज़ी का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Race 4 Latest News
Race 4 Latest News ( Source : Social Media )
  • रेस (2008) – वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा
  • रेस 2 (2013) – 160 करोड़ के करीब
  • रेस 3 (2018) – सलमान खान के साथ 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रेस 4’ किस नई कास्ट और किस नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने आती है।

Read More: Khatron Ke Khiladi 15: शूटिंग टली, कंटेस्टेंट्स और प्रीमियर को लेकर बड़ा अपडेट…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।