Khatron Ke Khiladi 15: शूटिंग टली, कंटेस्टेंट्स और प्रीमियर को लेकर बड़ा अपडेट

Summary :

Khatron ke Khiladi Season 15 Big Update: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज़ में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर फैंस के लिए नई जानकारी सामने आई है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो का इंतजार अब थोड़ा लंबा हो सकता है। पहले जहां इसके 2025 में ऑन-एयर होने की चर्चा थी, वहीं अब मेकर्स ने अपने प्लान में बदलाव कर दिया है। Khatron ke Khiladi Season 15 Big Update: शूटिंग शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग अब मई 2026 में शुरू हो सकती है। पहले यह शूट…

Khatron ke Khiladi Season 15 Big Update: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज़ में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर फैंस के लिए नई जानकारी सामने आई है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो का इंतजार अब थोड़ा लंबा हो सकता है। पहले जहां इसके 2025 में ऑन-एयर होने की चर्चा थी, वहीं अब मेकर्स ने अपने प्लान में बदलाव कर दिया है।

Khatron ke Khiladi Season 15 Big Update: शूटिंग शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव

Khatron ke Khiladi Season 15 Big Update
Khatron ke Khiladi Season 15 Big Update( Source : Social Media )

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग अब मई 2026 में शुरू हो सकती है। पहले यह शूट जनवरी 2026 में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस बार मेकर्स एक साथ पूरे सीजन की शूटिंग करने की तैयारी में हैं।

Khatron Ke Khiladi 15 Rohit Shetty ही करेंगे होस्ट

Khatron Ke Khiladi 15 Rohit Shetty
Khatron Ke Khiladi 15 Rohit Shetty ( Source : Social Media)

हर सीजन की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। स्टंट, एक्शन और डर के इस खेल में उनका अंदाज दर्शकों को फिर से रोमांचित करेगा। शो का टेलीकास्ट कलर्स टीवी पर होगा और साथ ही इसे जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

Khatron ke Khiladi Season 15 कब हो सकता है शो का प्रीमियर?

Khatron Ke Khiladi 15
Khatron ke Khiladi Season 15 ( Source : Social Media )

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का प्रीमियर जून 2026 में किया जा सकता है। शो को पहले की तरह वीकेंड यानी शनिवार और रविवार रात करीब 9 बजे प्रसारित किए जाने की संभावना है। शो को लेकर संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना और रनर-अप फरहाना भट्ट को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें शामिल हैं:

  • अभिषेक बजाज
  • बसीर अली
  • ओरी
  • मनीषा रानी
  • एल्विश यादव
  • चुम दरंग
  • दिग्विजय राठी
  • श्रुतिका अर्जुन
  • अविनाश मिश्रा

हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Khatron Ke Khiladi 15 कहां हो सकती है शूटिंग?

Khatron Ke Khiladi 15
Khatron ke Khiladi Season 15 Big Update ( Source : Social Media)

‘खतरों के खिलाड़ी’ के ज्यादातर सीजन विदेशी और ठंडी लोकेशन्स पर शूट किए जाते हैं। पिछला सीजन रोमानिया में शूट हुआ था, जिसमें करणवीर मेहरा विनर बने थे। अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि सीजन 15 की शूटिंग किस देश में होगी।

फैंस को करना होगा थोड़ा इंतजार

Khatron Ke Khiladi
Khatron Ke Khiladi 15 ( Source : Social Media)

कुल मिलाकर, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर एक्साइटमेंट बरकरार है, लेकिन दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन से सितारे खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं और आखिर में ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।

Read More: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: तुलसी पर नॉयना का बड़ा वार, क्या उजड़ जाएगा घर..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।