Birthday Special: Monica Bedi का फिल्मी करियर क्यों हुआ खत्म, क्या थी अंडरवर्ल्ड डॉन से प्यार करने की वजह?

Summary :

Monica Bedi Birthday: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरने वाली फेमस एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज जन्मदिन है, वो आज 51 साल की हो गई हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के इस खास दिन पर हम आपको बताने वाले है कि आखिर क्यों ये 90S की फेमस एक्ट्रेस गुमनामी में चली गई और आखिर क्यों मोनिका बेदी को जाने अनजाने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से प्यार हो गया और उन्हें प्यार की सजा कैसे भुगतनी पड़ी. पर ये सिलसिला यही नहीं थमा क्योंकि कई सालों तक एक्ट्रेस को विदेशी जेल में भी रहना पड़ा था और उनका करियर…

Monica Bedi Birthday: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरने वाली फेमस एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज जन्मदिन है, वो आज 51 साल की हो गई हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के इस खास दिन पर हम आपको बताने वाले है कि आखिर क्यों ये 90S की फेमस एक्ट्रेस गुमनामी में चली गई और आखिर क्यों मोनिका बेदी को जाने अनजाने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से प्यार हो गया और उन्हें प्यार की सजा कैसे भुगतनी पड़ी.

पर ये सिलसिला यही नहीं थमा क्योंकि कई सालों तक एक्ट्रेस को विदेशी जेल में भी रहना पड़ा था और उनका करियर भी बर्बाद हो गया, लेकिन फिर भी वो एक क्रिकेकर के साथ अफेयर को लेकर हमेशा से चर्चाएं बटोरती रहीं.

Who is Monica Bedi: 90s की इस टॉप एक्ट्रेस को खानी पड़ी 5 साल जेल की रोटियां

Monica Bedi Birthday
Monica Bedi Birthday (Source: Social Media)

मोनिका बेदी पंजाब के रहने वाली है, उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम बॉबी है. 1979 में उनका परिवार नॉर्वे चला गया, जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. हालांकि शुरूआत के दिनों में मोनिका बेदी एक्टिंग में खासा दिलचस्पी नहीं रखती थी, क्योंकि उनको डांस करने का बहुत शौक था और वे शास्त्रीय नृत्य सीखने के लिए मुंबई आईं और गोपी गुरु से नृत्य सीखना शुरू किया. ऐसे में उनके एक डांस सेशन के बीच दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार की उनपर नजर पड़ी और उन्होंने एक्ट्रेस के टैलेंट को निखरने का मौका दिया.

Monica Bedi 51st Birthday: मोनिका बेदी का फिल्मी करियर

Monica Bedi Birthday
Monica Bedi Birthday (Source: Social Media)

साथ ही, उनके डांस से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें अपने बेटे कुणाल गोस्वामी के साथ फिल्म ‘किरीतामन’ में लॉन्च किया. मनोज कुमार ने मोनिका बेदी को 3 साल के लिए कॉन्ट्रेक्ट दिया. इस कॉन्ट्रेक्ट में, उन्हें किसी अन्य प्रोडक्शन की फिल्म करने की अनुमति नहीं थी और बाद में प्रोडक्शन सक्सेस नहीं हुआ और मोनिका ने उनसे अनुबंध से फ्री होने का मांग की. साथ ही, मनोज मान गए और फिर उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स की तलाश शुरू कर दी.

Monica Bedi Birthday: भारत और विदेश में कई स्टेज शो भी किए

Monica Bedi Birthday
Monica Bedi Birthday (Source: Social Media)

इसके बाद मोनिका की पहली फिल्म ‘ताज महल’ बड़ी हिट साबित हुई, जिसके वजह से उन्हें तेलुगु फिल्मों से और भी ऑफर मिले. बेहद ही कम समय में उनकी बढ़ती हुई पॉपुलैरिटी देख बॉलीवुड के कई निर्माताओं ने उन्हें फिल्म ऑफर की और उसके बाद उन्होंने सैफ अली खान के साथ ‘सुरक्षा’ (1995) से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया. इंडस्ट्री में उनका कोई मजबूत सहारा नहीं था, इसलिए मोनिका ने बिना किसी प्लानिंग के कई फिल्में साइन कर लीं और दुर्भाग्य से, ‘आशिक मस्ताने’, ‘खिलौना’, ‘एक फूल तीन कांटे’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं.

फिर इसका सीधा असर उनके करियर पर भी पड़ा और उनको फिल्मों से दूरी बनानी पड़ गई. वो बात अलग है कि इस दौरान उन्होंने देश-विदेश में कई स्टेज शो भी किए पर इससे उनका करियर रिवाइव नहीं हो पाया.

Read More: AR Rahman पर आग बबुला हुई Kangana Ranaut, जानें क्या है पूरा मामला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।