Bhushan Kumar के साथ है Nora Fatehi का अफेयर?, एक्ट्रेस ने पोस्ट पर रिएक्ट करके दी जानकारी

Summary :

Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही आए दिनों अपने अफेयर की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. बीते दिनों ही एक्ट्रेस का नाम मोरक्कन फुटबॉलर अशरफ हाकीमी के साथ जुड़ा था, लेकिन उसपर अबतक कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नोरा ने जारी नहीं किया, हालंकि इसी बीच अब टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ नोरा का नाम जोड़ा गया है, जिस पर अदाकारा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. सबसे पहले ये अफवाह साल 2022 में उड़ी थी, जब फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने एक पोस्ट में दावा किया था कि दोनों को बीते दो…

Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही आए दिनों अपने अफेयर की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. बीते दिनों ही एक्ट्रेस का नाम मोरक्कन फुटबॉलर अशरफ हाकीमी के साथ जुड़ा था, लेकिन उसपर अबतक कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नोरा ने जारी नहीं किया, हालंकि इसी बीच अब टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ नोरा का नाम जोड़ा गया है, जिस पर अदाकारा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. सबसे पहले ये अफवाह साल 2022 में उड़ी थी, जब फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने एक पोस्ट में दावा किया था कि दोनों को बीते दो साल से अफेयर चल रहा था, लेकिन अब एक टिकटॉकर ने फिर से इस तरह की अफवाह उड़ाई है.

Nora Fatehi Relationship Rumors: एक्ट्रेस ने पुराने पोस्ट पर किया रिएक्ट

Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours
Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours (Source: Social Media)

रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हुआ, जिसमें नोरा फतेही ने भूषण कुमार के साथ कथित अफेयर की अफवाह पर रिएक्ट किया था. एक इंफ्लुएंसर ने एक्ट्रेस के उस कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो उन्होंने टिकटॉक वीडियो पर किया था. उसमें हंसने वाले इमोजी के साथ उन्होंने लिखा था, ‘वाओ.’ इसके बाद अटकलें लगाई गईं कि उनका अफेयर चल रहा है. हालांकि भूषण कुमार ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, क्योंकि उनकी शादी पहले से ही दिव्या खोसला कुमार से हो रखी है, जिनसे उनके दो बच्चें भी हैं.

Nora Fatehi and bhushan kumar: नोरा फतेही का पोस्ट पर कमेंट

Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours
Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours (Source: Social Media)

अब इस थ्रेड के वायरल होने पर लोगो ने हैरानी जताते हुए पूछा कि उन्होंने अब क्यों कमेंट किया? एक ने लिखा, ‘इन्होंने अब क्यों जवाब दिया? इससे तो और ज्यादा व्यूज आएंगे. वो खुद ही मुसीबत मोल ले रही हैं।’ एक ने लिखा, ‘लोग सुनी-सुनाई बातों पर यकीन कर लेते हैं। कुछ व्यूज और लाइक्स के लिए लोगों को बेइज्जत कर देते हैं.’ तो वहीं एक ने लिखा, ‘झूठ मत बोलो यार.’

Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours: नोरा फतेही का फुटबालर के साथ अफेयर?

Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours
Nora Fatehi Bhushan Kumar Rumours (Source: Social Media)

बता दें कि हाल एक्ट्रेस का नाम मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी के साथ जोड़ा गया था और ऐसी खबर भी थी कि वो दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं. दरअसल फुटबॉलर ने बस एक्ट्रेस का एक पोस्ट लाइक किया था, जिसके बाद से ही ये अटकलें लगाई जा रही हैं. पर क्या नोरा सच में अशरफ के साथ रिलेशन में हैं इस बात पर अब तक दोनों में से किसी ने भई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

Read More: AR Rahman पर आग बबुला हुई Kangana Ranaut, जानें क्या है पूरा मामला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।