KSBKBT Spoiler 18 Jan: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे की ओर बढ़ रहा है। आने वाले एपिसोड्स में तुलसी और नॉयना के बीच टकराव खुलकर सामने आने वाला है। नॉयना, तुलसी को कमजोर साबित करने के लिए हर हद पार करने को तैयार नजर आएगी।
KSBKBT Spoiler 18 Jan: तुलसी की एंट्री से नॉयना में बढ़ी बेचैनी

तुलसी के घर लौटते ही नॉयना असुरक्षित महसूस करने लगी है। उसे डर है कि तुलसी की मौजूदगी से मिहिर का व्यवहार बदल सकता है। यही वजह है कि नॉयना का गुस्सा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और वह तुलसी के खिलाफ साजिशें रचने लगी है।
पोते-पोती की सगाई, लेकिन साजिशों का साया

अब तक के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि बापजी और तुलसी मिलकर अपने पोते-पोती की शादी तय कर देते हैं। शादी से पहले सगाई होती है, जहां नॉयना , मिहिर के करीब आने की कोशिश करती है और तुलसी के काम अपने हाथ में लेना चाहती है। हालांकि गायत्री नॉयना की चाल को वहीं रोक देती है।
Tulsi Virani के घर गूंजेगी शहनाई

सगाई के बाद तुलसी पूरे जोश के साथ शादी की तैयारियों में जुट जाती है। लेकिन नॉयना यहां भी चैन से नहीं बैठने वाली। वह हर मौके पर तुलसी को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी और घर के माहौल को बिगाड़ने का प्लान बनाएगी।
Dev Virani का असली चेहरा आएगा सामने

आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। देव, बापजी की पोती से प्यार का दिखावा करेगा। परिवार के सामने वह आदर्श बनने की कोशिश करेगा, लेकिन हकीकत में उसका मकसद सिर्फ पैसा होगा। यह सच कब और कैसे सामने आएगा, यही कहानी को और दिलचस्प बनाएगा।
क्या तुलसी दे पाएगी Noyna को करारा जवाब?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तुलसी नॉयना की साजिशों को नाकाम कर पाएगी या नॉयना अपने इरादों में कामयाब हो जाएगी? आने वाले एपिसोड्स में हाई वोल्टेज ड्रामा, भावनात्मक टकराव और बड़े खुलासे दर्शकों को बांधे रखने वाले हैं।
Read More: Communal विवाद पर बुरे फंसे AR Rahman, सिंगर की बात सुन चौंक जाएंगे आप…


Download Android App
Download iOS App




