AR Rahman Controversy Reaction: ऑस्कर जीतने वाले सिंगर और कम्पोजर एआर रहमान हाल ही में अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में कम काम मिलने को ‘पावर शिफ्ट’ और ‘कम्यूनल’ कारणों से जोड़ा था. इस बयान की वजह से सिंगर को हर तरफ से बैकलैश देखने को मिला, यहां तक की कई बॉलीवुड सैलेब्स ने भी एआर रहमान के इस बयान को गलत बताया था, ऐसे में अब खुद सिंगर ने एक ऑफिशयल स्टेटमेंट जारी करते हुए वीडियो शेयर किया है.
AR Rahman News: भारत को लेकर सिंगर ने दिया बयान

एआर रहमान जारी किए हुए इस वीडियो में कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने हमेशा अपने म्यूजिक के जरिए देश की सेवा करने की कोशिश की है, उन्होंने अंत में ‘मां तुझे सलाम/वंदे मातरम’ की क्लिप भी दिखाई, वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से उनका घर और एक टीचर है.
अपनी सफाई में वह बोले, ‘म्यूजिक हमेशा से ही हमारे कल्चर से जुड़ने, उसे सेलिब्रेट करने और उससे कनेक्ट करने का मेरा जरिया रहा है. भारत मेरा घर, मेरा गुरु और मेरी प्रेरणा है, मैं समझता हूं कि कई बार आपके इरादों को गलत समझा जा सकता है. लेकिन मेरा मकसद हमेशा से ही सेवा करना रहा है, मैंने कभी किसी किसी को दुख पहुंचाने के बारे में नहीं सोचा, उम्मीद करता हूं कि मेरी बात समझी जाएगी।’
Bollywood News Today: रहमान ने अपने बयान पर दी सफाई
View this post on Instagram
आगे अपनी बात रखते हुए एआर रहमान ने कहा, ‘मैं भारतीय होने पर खुद को धन्य मानता हूं, क्योंकि इससे मुझे एक ऐसी जगह बनाने का मौका मिलता है, जहां पर अभिव्यक्ति की आजादी है और बहुसांस्कृतिक आवाजों का जश्न मनाया जाता है’. इसके बाद वीडियो में कम्पोजर ने WAVES शिखर सम्मेनस में अपनी परफॉर्मेंस से लेकर नागा म्यूजिशियन्स के साथ कोलौबोरेट करने, शनशाइन ऑर्किस्टा को मॉनिटर करने और भारत का पहला मल्टीकल्चरल बैंड सीक्रेट माउंटेन को बनाने से लेकर हैंस जिमर के साथ रामायण का म्यूजिक तैयार करने का जिक्र किया.
AR Rahman Controversy Reaction: एआर रहमान ने क्या कहा था?

सबसे आखिर में रहमान जी ने कहा कि इस देश ने उनको जो कुछ दिया है उसके लिए वो देश और यहां के लोगों के बहुत आभारी है, इसी के साथ उन्होंने म्यूजिक को लेकर अपने कमिटमेंट पर भी बात की. बता दें कि रहमान ने ‘बीबीसी एशियन नेटवर्क’ से बातचीत में कहा था, ‘पिछले 8 वर्षों में पावर शिफ्ट हुआ है, जहां गैर-क्रिएटिव लोग फैसले ले रहे हैं, और यह कम्यूनल थिंग भी हो सकता है।’ इसी बयान पर बाद में चलकर ऐसा बखेड़ा खड़ा हुआ जिसकी आलोचना अब तक हो रही है.
Read More: AR Rahman पर आग बबुला हुई Kangana Ranaut, जानें क्या है पूरा मामला


Download Android App
Download iOS App




