Saturday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिला। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पहले से ही अपनी पकड़ बनाए रखी, जबकि ‘हैप्पी पटेल’ और कुछ अन्य फिल्मों की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। आइए जानते हैं शनिवार की कमाई और टॉप फिल्मों का हाल।
Saturday Box Office: क्या रहा बड़ी फिल्मों का हाल
1. Dhurandhar: 44वें दिन भी कमाल, 821 करोड़ के करीब कुल कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ शनिवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जा रही है। फिल्म की लंबी रनोंग के बावजूद यह लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है।
Total Collection: 821.35 करोड़
2. Parasakthi: 8वें दिन 4.85 करोड़, कुल कलेक्शन 46.10 करोड़

सुपरहीरो फिल्म ‘पराशक्ति’ शनिवार को 4.85 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।
- पहले दिन: 12 करोड़
- दूसरे दिन: 10.1 करोड़
पहले हफ्ते का टोटल: 36.25 करोड़
Total Collection: 46.10 करोड़
फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये लगातार कमाई कर रही है।
3. The Raja Saab: प्रभास की फिल्म नहीं कर पाई धमाल

प्रभास की ‘द राजा साब’ 9वें दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये ही कमा पाई। फिल्म को तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया है। सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू भाषा में हुई, अन्य भाषाओं में कमाई अपेक्षाकृत कम रही। फैंस ने फिल्म को पहले की उम्मीद के मुताबिक पसंद नहीं किया।
Total Collection: 136.75 करोड़
4. Nari Nari Naduma Murari : धीरे-धीरे कमाई कर रही फिल्म

5 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘नारी नारी नादुमा मुरारी’शनिवार को सिर्फ 15 लाख की कमाई कर सकी। फिल्म का प्रदर्शन धीमा है, लेकिन धीरे-धीरे कुल कमाई बढ़ रही है।
- पहले दिन: 70 लाख
- दूसरे दिन: 2.25 करोड़
- तीसरे दिन: 2.35 करोड़
- चौथे दिन: 2.5 करोड़
Total Collection: 7.95 करोड़
Happy Patel: दूसरे दिन भी कमाई में पिछड़ी

आमिर खान प्रोडक्शन की ‘हैप्पी पटेल’ को पहले दो दिन में ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म में वीर दास नजर आए, लेकिन दर्शक इसे ज्यादा थिएटर नहीं पहुंचे।
- पहले दिन: 1.25 करोड़
- दूसरे दिन: 1.5 करोड़
Total Collection: 2.77 करोड़
“रणवीर सिंह की फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जबकि ‘हैप्पी पटेल’ और ‘नारी नारी नदुमा मुरारी’ को अभी दर्शकों का खास प्यार नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर इस सैटरडे का दौर धुरंधर के नाम रहा।”
Read More: Mrunal Thakur और Dhanush करेंगे शादी!, जानें कैसे शुरू हुआ दोनों का रिलेशन…


Download Android App
Download iOS App




