Mrunal Thakur Dhanush Wedding Controversy: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और रजनीकांत के एक्स दामाद धनुष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार मृणाल और धनुष अगले महीने की 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी करेंगे. हालांकि इनके डेटिंग की खबरें काफी समय से सामने आ रही थी, पर फाइनली अब इन दोनों कपल्स की शादी को लेकर अनाउंसमेंट हो चुकी है.
Mrunal Thakur Wedding: कैसे शुरू हुआ रिलेशन

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें दोनों की फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स मौजूद रहेंगे. लेकिन अब तक धनुष या मृणाल में से किसी ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नही किया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ के प्रीमियर के दौरान धनुष को देखा गया था, इसी दौरान दोनों को एक साथ देखने के बाद इनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थी.
Dhanush Wedding Rumours: कब एक हुए धनुष और मृणाल

फिर धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क’ की रैप-अप पार्टी में मृणाल की मौजूदगी से डेटिंग की खबरों को और हवा मिली. मृणाल सोशल मीडिया पर धनुष के अलावा उनकी दोनों बहनों को भी फॉलो करती हैं, इस बात ने भी लोगों का ध्यान खींचा और इस बात बात पर भी मुहर लगा दी कि धनुष और मृणाल के बीच जरूर कुछ ना कुछ चल रहा है. हालांकि इसके बाद जब डेटिंग के रूमर्स बढ़ने लगे, तब एक्ट्रेस को सफाई देनी पड़ी थी.
Dhanush News: धनुष और मृणाल ने क्यों नही किया रिलेशनशिप ऑफिशियल

एक इवेंट में जब मृणाल से चल रही खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और अगर बात की जाए धनुष के ‘सन ऑफ सरदार-2’ के प्रीमियर पर आने की तो वो अजय देवगन के इनविटेशन पर आए थे, न्यूज 18 शोशा की एक रिपोर्ट में दोनों की डेटिंग की बात को सच बताया गया था.
रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से लिखा गया था कि- “दोनों की डेटिंग की बात सच है. लेकिन उनका रिलेशनशिप नया है, इस वजह से उन्होंने इसे पब्लिक नहीं किया है. दोनों को घूमने-फिरने या एक साथ देखे जाने से परेशान नहीं होते हैं. दोनों की सोच और पसंद काफी मिलती-जुलती है. उनके दोस्त दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं.”
Mrunal Thakur Dhanush Wedding Controversy: कब हुआ था धनुष का तलाक

बताते चलें कि धनुष ने साल 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी. इस शादी से कपल को दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं. लेकिन कुछ कारणों की वजह से कपल ने साल 2022 में तलाक ले लिया था, जिसके बाद 2024 में आधिकारिक तौर पर धनुष अपनी एक्स वाइफ ऐश्वर्या से अलग हो चुके हैं.
Read More: AR Rahman पर आग बबुला हुई Kangana Ranaut, जानें क्या है पूरा मामला


Download Android App
Download iOS App




