सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी, डुप्लीकेट चाबियों से खोला लॉक, उड़ा ले गया 5.40 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Manoj Tiwari House Theft: दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास से 5.40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की है। जहां उनके पूर्व कर्मचारी ने डुप्लीकेट चाबियों का उपयोग करके चोरी को अंजाम दिया। यह चोरी सिर्फ एक बार में नहीं बल्कि किश्तों में की गई थी। Manoj Tiwari: पूर्व कर्मचारी ही निकला आरोपी इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत…

Manoj Tiwari House Theft: दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास से 5.40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की है। जहां उनके पूर्व कर्मचारी ने डुप्लीकेट चाबियों का उपयोग करके चोरी को अंजाम दिया। यह चोरी सिर्फ एक बार में नहीं बल्कि किश्तों में की गई थी।

Manoj Tiwari: पूर्व कर्मचारी ही निकला आरोपी

Manoj Tiwari House Theft
Manoj Tiwari (Image- Social Media)

इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।

आरोपी ने पहले भी चुराए 4.40 लाख रुपये

जानकारी के अनुसार, प्रमोद पांडेय पिछले 20 सालों से मनोज तिवारी के मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के बेडरूम में रखे कुल 5.40 लाख रुपये चोरी हो गए थे। इसमें से 4.40 लाख रुपये जून 2025 में अलमारी से गायब हो चुके थे, लेकिन तब चोरी करने वाले का पता नहीं चल सका था।

Manoj Tiwari Mumbai Theft Case: डुप्लीकेट चाबियों से घर में घुसता था आरोपी

Manoj Tiwari House Theft
Manoj Tiwari Mumbai Theft Case (Image- Social Media)

चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए दिसंबर 2025 में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसी क्रम में 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे CCTV में पूर्व कर्मचारी सुरेंद्रकुमार शर्मा को डुप्लीकेट चाबियों से अलमारी खोलकर 1 लाख रुपये चुराते हुए साफ़ देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और कपट खोलने की डुप्लीकेट चाबियां थीं, जिसकी मदद से वह घर में घुसता था। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि जून 2025 में भी 4.40 लाख रुपये उसने ही चुराए थे। आरोपी को दो साल पहले ही नौकरी से निकाला जा चुका था।

यह भी पढ़ें: अब सफर होगा और आसान… नई अमृत भारत एक्सप्रेस में मिलेंगी जबरदस्त सुविधाएं, जानें रूट और किराए की पूरी जानकारी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।