New Amrit Bharat Express Details: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से देश की रेल यात्रा को और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और हावड़ा-गुवाहाटी के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव देना है। इससे उत्तर बंगाल को पश्चिमी और दक्षिणी भारत से जोड़ने में मदद मिलेगी, और लंबी दूरी की यात्रा अब और भी आसान और समय बचाने वाली होगी।
इन ट्रेनों में विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो यात्रियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करती हैं। इस कदम से न केवल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि देश के रेल नेटवर्क को भी और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
Amrit Bharat Express Train Route: नई अमृत भारत एक्सप्रेस के रूट

- न्यू जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से नागरकोइल (तमिलनाडु)
- न्यू जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)
- अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) से एसएमवीटी बेंगलुरु
- अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) से पनवेल (मुंबई)
Amrit Bharat Express Train Fare: कितना है ट्रेन का टिकट?

| कक्षा | यात्रा की न्यूनतम दूरी | किराया (₹) | अन्य लागू शुल्क |
|---|---|---|---|
| स्लीपर क्लास | 200 किलोमीटर | 149 रुपये | रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज अलग से |
| सेकेंड क्लास | 50 किलोमीटर | 36 रुपये | रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज अलग से |
Amrit Bharat Express Train Features: यात्रियों के लिए खास सुविधाएं
यह ट्रेन ‘पुश-पुल’ तकनीक से चलती है, यानी दोनों सिरों पर इंजन होने की वजह से समय की बचत होती है और यात्रा और भी जल्दी पूरी होती है।
- आरामदायक सीटें और फोल्डेबल स्नैक टेबल
- चमकदार LED लाइटिंग
- एयर-स्प्रिंग सस्पेंशन वाली स्मूद बोगियां
- स्टेनलेस स्टील ग्रिल वाले पंखे
- रियल-टाइम अपडेट देने वाला इंटीग्रेटेड पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम
Vande Bharat Sleeper: RAC सीटें नहीं होंगी उपलब्ध

रेलवे बोर्ड ने घोषणा की है कि अब स्लीपर क्लास में RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) सीटें अब नहीं होंगी। वहीं, अनारक्षित सेकेंड क्लास के टिकट पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़ें: PM Modi का आज बंगाल-असाम दौरा, पूर्वोत्तर को मिलेंगी वंदे भारत स्लीपर सहित कई परियोजनाएं


Download Android App
Download iOS App




