Ashiwini Kumar Chopra Death Anniversary: शाहजहांपुर, जनपद में रविवार को राष्ट्रभक्त पत्रकार पूर्व सांसद एवं पंजाब केसरी के निदेशक रहे स्वर्गीय श्री अश्विनी कुमार (मिन्ना) जी की पुण्यतिथि पर राजकीय बाल ग्रह (अनाथालय) शाहजहांपुर में पंजाब केसरी परिवार द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्री अश्विनी कुमार मिन्ना जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पंजाब केसरी संवाददाता विशुन दयाल कनौजिया एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने किया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं राजकीय बाल ग्रह के अधिकारियों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात राजकीय बाल ग्रह शिशु व राजकीय बाल ग्रह बालक में रह रहे बच्चों को नए वस्त्र जैकेट वितरण कर स्वर्गीय श्री अश्विनी कुमार मिन्ना जी की पुण्यतिथि सेवा समर्पण और परोपकार दिवस के रूप में मनाई गई।
सेवा समर्पण और परोपकार दिवस के रूप में पुण्यतिथि मनाया जाना सराहनीय- एडीएम
पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि आज जिस तरह से पूरे देश में और शाहजहांपुर में स्वर्गीय पत्रकार अश्विनी कुमार (मिन्ना) की पुण्यतिथि सेवा समर्पण और परोपकार दिवस के रूप में मनाई जा रही है। वह बहुत ही सराहनीय कार्य है स्वर्गीय पत्रकार अश्विनी कुमार ने पूरे जीवन पत्रकारिता के साथ राष्ट्रभक्ति सेवा समर्पण और परोपकार किया है, जो उनकी पुण्यतिथि के माध्यम से हम सब देख रहे हैं।
उन्होंने कहा जिस तरह से अनाथालय में अनाथ बच्चों को पंजाब केसरी परिवार द्वारा जैकेट वस्त्र वितरण किए गए वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। जिन बच्चों के मां-बाप नहीं हैं, उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है, हमें स्वर्गीय पत्रकार अश्विनी कुमार मिन्ना जी से सीखने की आवश्यकता है। पुण्यतिथि कार्यक्रम में बाल गृह अधीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव, राम औतार त्रिपाठी सदस्य CWC, मुनीश परिहार, अरविंद मिश्रा, पत्रकार पंकज सक्सेना, सूरज सहाय, वंदना गौतम, मनोज कुमार, ताराचंद, राजू कनौजिया, दया गौतम, अपर जिला अधिकारी अरविंद कुमार मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App




