Shefali Jariwala के मौत की असली वजह क्या थी, सामनें आया चौंकाने वालाखुलासा

Summary :

 Shefali Jariwala Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। महज 42 साल की उम्र में उनके अचानक चले जाने से इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका लगा था।  Shefali Jariwala Death Reason: अब भी सदमे में हैं पति पराग त्यागी शेफाली की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह टूट चुके हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेफाली की पुरानी यादें साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने पत्नी की याद में एक यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट भी शुरू किया है। Shefali Jariwala…

 Shefali Jariwala Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। महज 42 साल की उम्र में उनके अचानक चले जाने से इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका लगा था।

 Shefali Jariwala Death Reason: अब भी सदमे में हैं पति पराग त्यागी

Shefali Jariwala Death Reason
Shefali Jariwala Death Reason ( Source : Social Media )

शेफाली की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह टूट चुके हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेफाली की पुरानी यादें साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने पत्नी की याद में एक यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट भी शुरू किया है।

Shefali Jariwala Death पॉडकास्ट में किया बड़ा दावा

Shefali Jariwala Death
Shefali Jariwala Death ( Source : Social Media )

हाल ही में पराग त्यागी ने एक पॉडकास्ट के दौरान ऐसा दावा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पराग का कहना है कि शेफाली पर उनकी मौत से पहले ‘ब्लैक मैजिक’ किया गया था।

Shefali Jariwala Death News: “भगवान है तो शैतान भी है” – पराग त्यागी

Shefali Jariwala Death News
Shefali Jariwala Death News ( Source : Social Media)

पॉडकास्ट में बात करते हुए पराग ने कहा, “बहुत से लोग इन चीजों पर विश्वास नहीं करते, लेकिन मैं करता हूं। जहां भगवान हैं, वहां शैतान भी है। लोग अपने दुख से नहीं, बल्कि दूसरे के सुख से दुखी होते हैं।”

Shefali Jariwala Husband: “मुझे पता है किसने किया, लेकिन नाम नहीं लूंगा”

Shefali Jariwala Husband
Shefali Jariwala Husband ( Source : Social Media )

पराग त्यागी ने आगे बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि किस ने यह सब किया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता नहीं, मुझे पता है किसने किया है। लेकिन मैं नाम नहीं बता सकता। किसी ने जरूर किया है।”

दो बार महसूस हुई अनहोनी

Shefali Jariwala's Death news
Shefali Jariwala’s Death news ( Source : Social Media )

पराग ने खुलासा किया कि उन्हें यह अहसास एक नहीं, बल्कि दो बार हुआ। “पहली बार तो बात निकल गई, लेकिन इस बार चीजें ज्यादा हैवी थीं। मैं पूजा-पाठ कर रहा था और मुझे महसूस हो रहा था कि कुछ ठीक नहीं है।”

शेफाली की हंसी अब भी याद आती है

Shefali Jariwala Death
Shefali Jariwala Death ( Source : Social Media )

भावुक होते हुए पराग ने कहा कि शेफाली हमेशा हंसमुख रहती थीं। “वो इतनी खुश रहने वाली लड़की थी। मैं उन्हें टच करके भी महसूस कर सकता था कि कुछ गड़बड़ है।”

फैंस हुए हैरान, सोशल मीडिया पर मची हलचल

पराग त्यागी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फैंस जहां शेफाली को याद कर भावुक हो रहे हैं, वहीं कई लोग इस दावे को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

Read More: Race 4 को लेकर बड़ा ट्विस्ट! अक्षय खन्ना की एंट्री पर रमेश तौरानी ने कह दी ये बात..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।