Border 2 में नजर आएंगे रणवीर सिंह, आदित्य धर ने आखरी समय पर दिया सरप्राइज

Summary :

Dhurandhar 2 Teaser In Border 2: रणवीर सिंह की पॉपुलर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है, अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. भले ही फिल्म को रिलीज हुए 45 दिन हो गए हो, लेकिन फिर भी इसकी कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म के 1300 करोड़ कमाने के बाद अब मेकर्स जल्द से जल्द 19 मार्च 2026 का इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि इस दिन फिल्म का पार्ट 2 रिलीज होगा, लेकिन उससे पहले फैंस के लिए एक खुशखबरी ये है कि रिलीज से पहले ही फिल्म…

Dhurandhar 2 Teaser In Border 2: रणवीर सिंह की पॉपुलर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है, अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. भले ही फिल्म को रिलीज हुए 45 दिन हो गए हो, लेकिन फिर भी इसकी कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म के 1300 करोड़ कमाने के बाद अब मेकर्स जल्द से जल्द 19 मार्च 2026 का इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि इस दिन फिल्म का पार्ट 2 रिलीज होगा, लेकिन उससे पहले फैंस के लिए एक खुशखबरी ये है कि रिलीज से पहले ही फिल्म की झलक आपको देखने को मिलने वाली है.

Latest Update On Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का टीजर होगा अटैच

Dhurandhar 2 Teaser In Border 2
Dhurandhar 2 Teaser In Border 2 (Source: Social Media)

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक 23 जनवरी को सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने वाली है और उसके साथ ही धुरंधर 2 का टीजर भी रिलीज किया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि, आदित्य धर ने फिल्म के एंड- क्रेडिट सीक्वेंस को टीजर के लिए फिर से एडिट किया है. अब ये नया टीजर बॉर्डर 2 के साथ थिएटर्स में अटैच होगा.

Border 2 Latest Update: कब होगा धुंरधर 2 का ट्रेलर लॉन्च 

Dhurandhar 2 Teaser In Border 2
Dhurandhar 2 Teaser In Border 2 (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया गया है कि टीजर रिलीज का मकसद थियेटर्स में बैठे दर्शकों के दिमाग में रिलीज डेट को लेकर जानकारी देना है. धुरंधर 2 ईद के दिन रिलीज की जाएगी, टीजर नए विजुअल्स के साथ रिलीज डेट को फिर से कंफर्म करेगा. सूत्र के मुताबिक, धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 दोनों राष्ट्रवादी फिल्में हैं, जियो स्टूडियोज की टीम ‘देशभक्ति सिनेमा’ की डिमांड को भुनाना चाहती है. इस नए टीजर को बॉर्डर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद डिजीटली भी रिलीज किया जाएगा. इसी के साथ ये जानकारी मिल रही है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर फरवरी महीने के आखरी हफ्ते में रिलीज होगा.

Dhurandhar 2 Teaser In Border 2: धुरंधर 2 का होगा क्लैश

Dhurandhar 2 Teaser In Border 2
Dhurandhar 2 Teaser In Border 2 (Source: Social Media)

आपको बता दें कि धुरंधर 2 और सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक दोनों एक ही दिन रिलीज होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों की हाइप बेहद कमाल की बनी हुई है. पहले कई लोग ऐसा मान रहे थे कि दोनों फिल्मों के मेकर्स आपस में बात कर के रिलीज डेट को पोस्टपोन करेंगे. पर ऐसा अब तक नहीं हो पाया है और अगर दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ये 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि आखिर फैंस किस फिल्म की ओर अपना ज्यादा रूझान दिखाते हैं.

Read More: AR Rahman पर आग बबुला हुई Kangana Ranaut, जानें क्या है पूरा मामला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।