थाने में महिलाओं के साथ किया रोमांस! दफ्तर से DGP रामचंद्र राव के गंदे वीडियो क्लिप हुई वायरल

DGP Ramachandra Rao Viral Video

DGP Ramachandra Rao Viral Video: देश की सेवा, सुरक्षा औऱ जनता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस विभाग के DGP रामचंद्र राव के दफ्तर से ऐसी वीडियो वायरल हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि दफ्तर में एक महिला के साथ रोमांस करते हुए डीजीपी के रामचंद्र राव के वीडियो सामने आया है साथ ही कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस मामले को देखते हुए कर्नाटक में डीजीपी पद से निलंबित कर दिया है और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को राज्य सरकार की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं DGP रामचंद्र राव ने इन सभी दावों और वीडियो को फर्जी बताया है।

DGP Ramachandra Rao Viral Video

DGP Ramachandra Rao Viral Video
DGP Ramachandra Rao Viral Video

दफ्तर के यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि वीडियो में रामचंद्र राव को उनके आधिकारिक कक्ष के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए दिखाया गया है। वह अपने कार्यालय में वर्दी पहने बैठे हुए महिला के बेहद करीब है और दूसरी वीडियो में, वह अपने कार्यालय में सूट पहने हुए हैं इसी तरह का अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं महिला भी उनके साथ सहयोग करती हुई दिखाई दे रही है।

DGP Ramachandra Rao Viral

वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी के. रामचंद्र राव ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए और वायरल हुए क्लिप हेरफेर किए गए हैं और फर्जी है और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही बताया कि मैं इस मामले पर अपने वकील से बात करूंगा।

DGP Ramachandra Suspended

DGP Ramachandra Rao Viral Video
DGP Ramachandra Rao Viral Video

डीजीपी डॉ. के. रामचंद्र राव ने अभद्र व्यवहार किया है, जो एक सरकारी कर्मचारी के लिए अशोभनीय है और सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण भी है। राज्य सरकार ने उपरोक्त मामले की जांच की है और वह इस बात से संतुष्ट है कि उक्त अधिकारी का आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 3 का उल्लंघन है और राज्य सरकार प्रथम दृष्टया संतुष्ट है कि जांच लंबित रहने तक डीजीपी रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करना आवश्यक है।

अखिल भारतीय सेवा नियम, 1969 के नियम 3(1) (क) के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, डीजीपी, डीसीआरई रामचंद्र राव को जांच लंबित रहने तक तुरंत निलंबित किया गया है। साथ ही निलंबन की अवधि के दौरान, अधिकारी किसी भी परिस्थिति में राज्य सरकार की लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

ALSO READ: देवदूत बनकर आया RPF जवान… चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान बच्ची समेत नीचे गिरा यात्री, जवान ने ऐसे बचाई जान; देखें वायरल Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।