1 कमरा, 5 लाशें… सहारनपुर में पूरा परिवार खत्म, गोली लगे मिले शव; मर्डर या सुसाइड?

Summary :

Saharanpur Family Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। एक कमरे में अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के शव पड़े मिले। सभी के माथे पर गोली लगी हुई थी। कमरे से तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। अशोक और उनकी पत्नी का शव फर्श पर, जबकि बूढ़ी मां और दो बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। इस घटना ने पुलिस के सामने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह निर्मम सामूहिक हत्या है या…

Saharanpur Family Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। एक कमरे में अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के शव पड़े मिले। सभी के माथे पर गोली लगी हुई थी। कमरे से तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। अशोक और उनकी पत्नी का शव फर्श पर, जबकि बूढ़ी मां और दो बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। इस घटना ने पुलिस के सामने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह निर्मम सामूहिक हत्या है या फिर किसी मानसिक दबाव के कारण उठाया गया आत्मघाती कदम?

Saharanpur Family Shot Dead: पांचों को लगी थी गोली

जानकारी के मुताबिक, संग्रह अमीन अशोक (40) अपने परिवार के साथ कौशिक बिहार कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रहते थे। उनके साथ पत्नी अजीता (35 वर्ष), मां विद्यावती (70 वर्ष) और दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अशोक की कनपटी पर गोली लगी है, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Saharanpur Family Murder Case
Saharanpur Family Murder Case (Image- Social Media)

सहारनपुर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में फायरिंग की गयी। इसके साथ ही ये भी खंगाल रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया। पुलिस परिवार के किसी विवाद, लेन-देन या दुश्मनी के बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है। घर के आस-पास लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

आत्महत्या की आशंका के तहत जांच

पुलिस फिलहाल इस मामले में आत्महत्या की आशंका के तहत जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Saharanpur Crime News: शांत स्वाभाव का था परिवार

Saharanpur Family Murder Case
Saharanpur Crime News (Image- Social Media)

आपको बता दें कि मृतक अशोक नुकड़ तहसील में अमीन थे और उन्हें अपने पिता पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी। बेटा देव कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक कक्षा 10 में पढ़ रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार काफी शांत स्वाभाव का था और किसी से उसका कोई विवाद नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घर को सील कर सभी मोबाइल कब्जे में लिए हैं।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के किए टुकड़े, जलाया और नदी में फेंकी राख… नीले बक्से से खुला राज़, रिटायर्ड रेलकर्मी की खौफनाक वारदात से कांप जाएगी रूह

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।