Jhansi Girlfriend Murder Case: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी। सुनने में यह वारदात किसी फ़िल्मी कहानी की तरह लगती है। जहां एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्यार, धोखे और लालच के चक्रव्यूह में फंसकर अपनी ही लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। झांसी के एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, मृतका के पूर्व पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के बेटे नितिन समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें लगाई है और लगातार छापेमारी कर रही है।
Uttar Pradesh Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर जलाया

रिटायर्ड रेलकर्मी रामसिंह परिहार पहले ही दो शादी कर चुका है। उसकी पहली पत्नी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहती है और दूसरी पत्नी गीता, जबकि वह तीसरी महिला प्रीति के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रीति लगातार उससे पैसे मांग रही थी, जिससे तंग आकर राम सिंह ने 8 जनवरी को उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार, उसने शव को कमरे में छिपाकर रखा।
जब बदबू आने लगी, तो आरोपी ने अपने बेटे से कुछ लकड़ियां और बक्सा मंगवाया। इसके बाद शव को नील बक्से में रखकर जला दिया। सबूत मिटने के लिए राख को बोरियों में भरकर नदी में बहा दिया, जबकि बक्से में बची हुई हड्डियों और अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए दूसरी पत्नी के घर भेज दिया।
Jhansi Girlfriend Death: नीले बक्से से खुला राज़
आरोपी ने 17-18 जनवरी की रात एक टैक्सी बुक की। बक्सा उसमें रखा और उसे मिनर्वा चौराहा के पास ले चलने को तैयार कर लिया। टैक्सी के पीछे रामसिंह भी बाइक लेकर चल दिया, लेकिन बीच रास्ते से वह गायब हो गया। लोडर चालक जयपाल को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी कि वह जिस बक्से को पहुंचाने आया है, उसमें कुछ संदिग्ध हो सकता है।
मौके पर पुलिस पहुंची और गीता (राम सिंह की पत्नी) के घर से बक्सा बरामद किया। जब बक्सा खुलवाया गया तो पुलिस भी ये सब देख सन्न रह गई। अंदर कुछ हड्डियों के अवशेष और जले हुए कोयले जैसी सामग्री मिली। तभी जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिन्होंने सैंपल इकट्ठे किए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ये अवशेष मानव के प्रतीत हुए। अब अवशेषों को जांच के लिए भेजा है।
Jhansi Blue Iron Box Case: पड़ोसियों ने क्या बताया?

आरोपी रामसिंह का पारिवारिक जीवन हमेशा विवादों से घिरा रहा है। करीब 30 साल पहले पहली पत्नी को छोड़ने के बाद वह दूसरी पत्नी गीता के साथ रहने लगा। गीता की बहू ने बताया कि रामसिंह ने साजिश के तहत अपने बेटे नितिन और उसके दोस्तों को सामान उठाने के बहाने घर बुलाया और एक खौ़फनाक बक्सा घर तक पहुंचाया। पड़ोसियों ने भी पुष्टि की कि पिछले तीन-चार दिनों से रामसिंह लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था और इलाके में एक अजीब सी जलने की दुर्गंध आ रही थी, जिसे लोग ठंड के कारण जलाई गई आग का धुआं समझ रहे थे।





















