Prayagraj Station Viral Video: प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जहां एक यात्री अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर चलती हुई काशी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15018) में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाई में गिर पड़ा। थोड़ी दूर तक वह बच्ची के साथ घिसटते हुए चलता रहा। ये देख प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों के तुरंत एक्शन और साहस से दोनों की जान बचाई गई।
Prayagraj Railway Station: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान बच्ची समेत गिरा यात्री

प्रयागराज रेलवे स्टेशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जहां रविवार को एक बड़ा हदसा होने से टल गया। एक यात्री अपनी बच्ची को गोद में लेकर चलती हुई काशी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15018) में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। वह वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाई में गिर पड़ा, तब भी उसने बच्ची को नहीं छोड़ा। यात्री बच्ची समेत प्लेटफॉर्म पर थोड़ी दूर घसीटता हुआ चला गया। ये देख प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की त्वरित कार्रवाई और साहस से दोनों की जान बचाई गई।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: RPF ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर एक यात्री और बच्चे को बचाया।
(सोर्स: उत्तर रेलवे) pic.twitter.com/8aYvVNzJh8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2026
RPF Personnel Saves Man: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से की ये अपील

उस समय स्टेशन पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक आलोक मौर्या, कांस्टेबल नवीन, महिला प्रधान कांस्टेबल नीतू सिंह और कांस्टेबल इंद्रजीत की तत्परता की वजह से यात्री और बच्ची दोनों की जान बच गई। इसके बाद दोनों दूसरी ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें। चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। ट्रेन रुकने पर ही उसमें चढ़े या उतरे।
यह भी पढ़ें: “उसने मेरा घर तोड़ा…”, मुलायम सिंह के परिवार में बड़ी फूट, प्रतीक यादव ने अपर्णा से तलाक का किया ऐलान























