Border 2 Pre Sale In Overseas: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी बुलंद आवाज से जान डाल देने वाले एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एकमानी जा रही है और इसकी रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाका शुरू हो गया है. फिल्म की ओवरसीज एडवांस बुकिंग खुलते ही विदेशों में फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. शुरूआती आंकड़े इतने बेहतरीन दिखे हैं कि इसने ट्रेड सेटर्स से लेकर क्रिटिक्स तक सबको हैरान कर के रख दिया है. खासकर, ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को लेकर तगड़ी डिमांड है और तो और जर्मनी और अमेरिका जैसे बड़े देशों में भी फिल्म का मार्केट देखते हुए टिकटें धड़ाधड़ बिक रही हैं.
Border 2 Pre Sales: विदेशों से मिलने वाला रिस्पॉन्स

विदेशों में इतने बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखने के बाद एक बात तो साफ तौर पर कहनी होगी कि ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बीच अब भारत में भी 19 जनवरी से फिल्म की फुल फ्लेजेड एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.
Border 2 Advance Booking Abroad: बॉक्स ऑफिस पर होगी ‘बॉर्डर 2’ की बंपर कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब विदेशों में एडवांस बुकिंग इतनी दमदार होती है, तो भातर में इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की संभावनाएं बहुत बढ़ जाती है. शुरुआत में भारत में बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग चरणों में शुरू की गई और देश के लगभग 40 प्रतिशत सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री शुरू हुई, जहां शुरुआती तौर पर प्रति थिएटर केवल एक या दो स्क्रीन पर ही बुकिंग खोली गई.
Border 2 Pre Sale In Overseas: विदेशों में कितनी टिकटें बिकी

बताया जा रहा है कि शुरुआत में कुछ चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के लिए एडवांस बुकिंग खोली गई और टिकटों की बिक्री की शुरुआत काफी धमाकेदार रही. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, PVR INOX में पहले दिन के लिए ही 2,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स ये कह रहे हैं कि अभी तो बस कुछ मल्टीप्लेक्स खोले गए हैं. जैसे-जैसे अगले कुछ दिनों में ज्यादा स्क्रीन्स और शोज खुलेंगे, वैसे वैसे टिकटों की मांग भी तेजी से बढ़ती जाएगी.
Border 2 Pre Sale In Overseas: इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’

अगर बात करें सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की तो इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिन्होंने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है. इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता जैसी दिग्गज प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. ‘बॉर्डर 2’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं. ये मूवी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा जैसे एक्टर्स लीड में नजर आएंगे.
Read More: Neha Kakkar को है अपने करियर से दिक्क्त?, जानें पोस्ट शेयर कर ब्रेक लेने के पीछे का सच


Download Android App
Download iOS App




