Bihar: बिहार में सत्ता परिवर्तन की कई अटकलों के बीच पटना से लेकर दिल्ली तक बड़े नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। जानकारी की मानें तो कल अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। दरअसल, इससे पहले नीतीश ने जदयू नेताओं के साथ बैठक की। तो वहीं लालू यादव ने भी पार्टी नेताओं के साथ मंथन किया। इसके साथ ही बीजेपी की दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाईलेवल मीटिंग हुई। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल रहे।
Highlights:
- बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच पटना से दिल्ली तक नेताओं की बैठक
- सम्राट चौधरी ने कहा- लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
- लोजपा पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली पहुंच गए
- नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पहुंचे गांधी मैदान
- जहां, वह गणतंत्र दिवस समारोह में हिसा लेंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा- लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
हाईलेवल मीटिंग के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। तो वहीं गुरूवार देर रात केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय हम के संरक्षक और एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी से मुलाकात करने पहुंचे। ये बैठक लगभग आधे घंटे चली। इससे पहले जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नित्यानंद राय से बात की थी। इसके असावा, लोजपा पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली पहुंच गए। वहीं, आज गृहमंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं।
Bihar: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पहुंचे गांधी मैदान
बिहार में सियासी संकट के बीच सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक साथ गांधी मैदान पहुंचे हैं। जहां, वह गणतंत्र दिवस समारोह में हिसा लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



