महागठबंधन में खटपट! तेजस्वी का वादा पप्पू यादव को रास नहीं, चिराग भी करेंगे बड़ा खेला? जानें अपडेट

Summary :

Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दलों में कलह शुरू हो गई है। सीटों के बंटवारे को लेकर भी पार्टी नेताओं में मतभेद साफ़ दिखाई दे रहा है। पहले चरण के लिए आज से 121 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। प्रत्याशी 17 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। ऐसे में सीट बंटवारे को लकेर बीजेपी और JDU के बड़े नेताओं के बीच मीटिंग जारी है। वहीं खबर है कि महागठबंधन जल्द ही घोषणा पत्र जारी…

Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दलों में कलह शुरू हो गई है। सीटों के बंटवारे को लेकर भी पार्टी नेताओं में मतभेद साफ़ दिखाई दे रहा है। पहले चरण के लिए आज से 121 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। प्रत्याशी 17 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। ऐसे में सीट बंटवारे को लकेर बीजेपी और JDU के बड़े नेताओं के बीच मीटिंग जारी है। वहीं खबर है कि महागठबंधन जल्द ही घोषणा पत्र जारी करेगा। इसी बीच तेजस्वी यादव को लेकर पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है।

Tejashwi Yadav News: पप्पू यादव ने तेजस्वी के वादे पर क्या कहा?

Bihar Chunav 2025 Live Updates (credit-sm)
Bihar Chunav 2025 Live Updates (credit-sm)

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में ‘हर घर सरकारी नौकरी’ का वादा किया है, लेकिन इस घोषणा पर महागठबंधन में दो फाड़ नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का कहना है कि बिहार में सरकारी नौकरी का मुद्दा ही नहीं है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव के ‘हर घर में सरकारी नौकरी’ दिए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यहां सरकारी नौकरी मुद्दा ही नहीं है। सरकारी नौकरी का मैटर नहीं है। तेजस्वी यादव का कहना यह है कि रोजगार देंगे। इसका संदर्भ सरकारी नौकरी से नहीं है।”

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी को लेकर अशोक गहलोत ने क्या कहा?

सिर्फ पप्पू यादव ही नहीं, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने भी तेजस्वी यादव के वादे का समर्थन नहीं किया है। ‘हर घर सरकारी नौकरी’ के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा, “थोड़ा इंतजार कीजिए। घोषणापत्र आने वाला है। उसमें सब कुछ साफ हो जाएगा।”हालांकि, इस दौरान पत्रकारों ने अशोक गहलोत से सीधे पूछ लिया कि “मेनिफेस्टो से पहले तेजस्वी यादव घोषणा करते जा रहे हैं, पहले भी ऐलान किया, तो क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?”

Bihar Chunav 2025 Live Updates, Chirag Paswan: पीएम मोदी को लेकर चिराग ने क्या कहा?

Chirag Paswan
Chirag Paswan (credit-sm)

बीजेपी के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता नित्यांनद के साथ मीटिंग के बाद चिराग ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है। NDA के बीच सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा जहां हमारे प्रधानमंत्री हैं, वहां मुझे अपने सम्मान की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

NDA Party: 2025 में फिर से नीतीश

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

एनडीए के सीट बंटवारे पर बोलते हुए जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि सभी पांचो घटक दलों का एक ही संकल्प है: “2025 में फिर से नीतीश।” स्वाभाविक रूप से, गठबंधन के सहयोगियों को सीट बंटवारे को लेकर उम्मीदें हैं, लेकिन यह जल्द ही हो जाएगा। कोई नाराज़ नहीं है। “हमारे (एनडीए) यहां प्यार से संघर्ष चल रहा है. सीटों की संख्या भी तय हो जाएगी”

ये भी पढ़ें–बड़ी खबर! प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव! प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।