Patna Metro News: पटना की मेट्रो को लोगों ने दिया गुटखे की पीक का तोहफा, लापरवाही और गंदगी का देखें वीडियो

Summary :

Patna Metro News: बिहार से हर दिन कोई न कोई ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बिहार में नई-नवेली मेट्रो का वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों ने यात्रा कम और गुटका ज्यादा फेंका है। भारत के ऐसे बहुत से शहर या गांव हैं, जहां काफी संख्या में लोग गुटका खाते हैं। पहले भी बिहार से ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें बिहार के लोग न जाने कैसी-कैसी हरकत करते हैं, जो लोग गुटका खाते हैं, उन्हें जगह-जगह…

Patna Metro News: बिहार से हर दिन कोई न कोई ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बिहार में नई-नवेली मेट्रो का वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों ने यात्रा कम और गुटका ज्यादा फेंका है। भारत के ऐसे बहुत से शहर या गांव हैं, जहां काफी संख्या में लोग गुटका खाते हैं।

पहले भी बिहार से ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें बिहार के लोग न जाने कैसी-कैसी हरकत करते हैं, जो लोग गुटका खाते हैं, उन्हें जगह-जगह थूकने की आदत होती है, लेकिन क्या ऐसा करना सही है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। जिसमें पटना मेट्रो की हालत काफी खराब हो चुकी है।

Patna Metro Turns Red: पटना मेट्रो स्टेशन हुआ लाल

Patna Metro News
Patna Metro News ( Source: social media)

गुटका खाने वालों के लिए कोई भी जगह साफ़ नहीं होती है, क्योंकि उन लोगों का जहां भी मन होता है, वो वहां घुटका खाकर थूक देते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। पान-मसाला खाना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। सोशल मीडिया पर भी पान-मसाले को लेकर तमाम वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें बताया जाता है कि इसे खाने से कई तरह की बीमारियां होती है। लेकिन फिर भी लोग इसे खाना नहीं छोड़ते हैं। चलिए मान लिया अगर आप गुटका खाते भी हैं, तो उनके लिए एक स्थान होता है, जहां उनके थूकने की जगह बनी होती है। ऐसा नहीं करना चाहिए कि जहां मन किया वहां थूक कर चले जाएं।

Bihar Metro News: पटना मेट्रो का वायरल वीडियो

Patna Metro News
Patna Metro News ( Source: social media)

इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जिसमें पटना में अभी-अभी नई मेट्रो की शुरुआत हुई है और लोगों ने इसका बहुत बुरा हाल किया है।मेट्रो को इतना गन्दा किया है कि जिसका वीडियो आप देख लेंगे, तो आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसे लोगों की वजह से ही जब भी कोई बिहार जाता है, तो पूरे बिहार को गन्दा बोलता है। इस वीडियो को देखने के बाद तो सच में कुछ लोगों को अपनी हरकतों में सुधार करने की ज़रूरत है।

Bihar News Today: बिहार के लोगों ने मेट्रो को बनाया कचरा

 

 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पटना में नए मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन हुआ है। कोई व्यक्ति वहां से गुजर रहा था, जिसके बाद उसकी नजर पटरी और मेट्रो की दीवारों के ऊपर पड़ती है, जहां गुटके की पीक के निशान बने हैं। यहां तक की सीढ़ियों के कोने-कोने तक में गुटके का पीक देखने को मिला। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र कई तरह के सवाल कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को ही बिहार में पटना मेट्रो का उद्घाटन था, उसके 3,4 दिन बाद ही स्टेशन का ये हाल हो गया है।

अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं, तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @thepatnadiary के नाम पोस्ट किया गया है। अब तक इस रील पर ढेर सारे लाइक और शेयर हो चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Also Read: Women Travelling Without Ticket: TTE ने महिला को बिना टिकट सफर करते पकड़ा, तो रेलवे कर्मचारी पर भड़कने लगी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।