Women Travelling Without Ticket: TTE ने महिला को बिना टिकट सफर करते पकड़ा, तो रेलवे कर्मचारी पर भड़कने लगी

Summary :

Women Travelling Without Ticket: ट्रेन में सफर करने से पहले हर कोई टिकट ज़रूर लेता है। क्योंकि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला बिना टिकट के यात्रा कर रही थी। जब टीटीई उस महिला से टिकट मांगता है, तो वो उससे लड़ने लगती है। कई लोग जब ट्रेन में यात्रा करते हैं, तो जल्दी होने की वजह से टिकट लेना भूल जाते हैं और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो ये सब जानबूझ कर करते हैं, ताकि उनके पैसे बच जाएं। लेकिन…

Women Travelling Without Ticket: ट्रेन में सफर करने से पहले हर कोई टिकट ज़रूर लेता है। क्योंकि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला बिना टिकट के यात्रा कर रही थी। जब टीटीई उस महिला से टिकट मांगता है, तो वो उससे लड़ने लगती है। कई लोग जब ट्रेन में यात्रा करते हैं, तो जल्दी होने की वजह से टिकट लेना भूल जाते हैं और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो ये सब जानबूझ कर करते हैं, ताकि उनके पैसे बच जाएं।

लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि ट्रेन में जब टीटीई आता है, तो कुछ लोग कहने के बाद भी सीट नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें महिला की हरकत को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे, तो आपने भी ये वीडियो ज़रूर देखी होगी।

Train Viral Video: टिकट दिखाने को कहा तो भड़की महिला

Women Travelling Without Ticket (Source: social media)
Women Travelling Without Ticket (Source: social media)

ट्रेन में सफर करना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन जब सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो तो और भी मजा आता है। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिना टिकट के पूरी यात्रा का मजा लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिला। जिसमें एक महिला बिना टिकट के AC कोच में यात्रा कर रही थी। जब टीटीई महिला से टिकट दिखाने और सीट से उठने के लिए कहता है, तो वो उससे लड़ने लगती है।

दोनों के बीच जमकर बहस होने लगती है। बहस इस हद तक बढ़ जाती है कि TTE वीडियो बनाने लगता है। जिसके बाद महिला उसका फ़ोन छीनने की कोशिश करती है, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाती है। उसी दौरान ट्रेन में मौजूद लोग पूरा तमाशा देख रहे होते हैं। अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है, किस तरह महिला अपने पिता के साथ टीटीई से लड़ते हुए दिख रही है।

Viral Video…

 

TTE जब महिला को सीट से उठने के लिए बोलता है, तो वो कहती है कि ओके उठ जाती हूं। लेकिन थोड़ी देर बाद वो TTE से बोलती है कि ‘मुझे पता है आप ये सब मुझे परेशान करने के लिए कर रहे हैं। जिसके जवाब में टीटीई कहता है कि ‘आपके पास टिकट नहीं है बस जाइए, इसमें परेशान करने की क्या बात है। काफी देर बहस करने के बाद भी महिला लड़ना नहीं छोड़ती है और सीट से उठने को भी तैयार नहीं होती है। करीब 2 से 3 मिनट तक कलेश करने के बाद वो महिला AC कोच से उठकर चली जाती है।

आपने पहले भी ऐसे तमाम वीडियो देखे होंगे, ऐसे ही इस वीडियो को भी एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShoneeKapoor नाम से पोस्ट किया गया है। अब तक ये वीडियो बहुत से लोग देख चुकें हैं। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कई लोगों ने तो इस वीडियो को देखने के बाद काफी नाराजगी जताई हैऔर कहा ऐसा करना कानून के खिलाफ है।

Also Read: Bhangarh Fort Mystery: राजस्थान के भानगढ़ किले में क्यों जाने से डरते हैं लोग, जाने इसके पीछे का पूरा सच

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।