Bihar: CM नीतीश कुमार आज पेंशन धारकों के खातों में भेजेंगे 1227.27 करोड़ रुपये

Summary :

Bihar में चुनाव माहौल गर्माता जा रहा है। चुनावी रण जीतने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता के लिए सौगातों की बहार कर दी है। अब CM नीतीश ने ऐलान किया है कि आज 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1227.27 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजेंगे। बता दें कि CM नीतीश कुमार ने 21 जून को घोषणा करते हुए बताया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी बुजर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। पेंशन…

Bihar में चुनाव माहौल गर्माता जा रहा है। चुनावी रण जीतने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता के लिए सौगातों की बहार कर दी है। अब CM नीतीश ने ऐलान किया है कि आज 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1227.27 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजेंगे। बता दें कि CM नीतीश कुमार ने 21 जून को घोषणा करते हुए बताया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी बुजर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी।

पेंशन का मिलेगा सीधा लाभ

बिहार में बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को पेंशन का आज सीधा लाभ मिलेगा। CM नीतीश कुमार ने बताया कि 11 जुलाई का दिन राज्य की बड़ी आबादी के लिए खुशी का दिन है। आज पेंशन की राशी खातों में भेजी जाएगी साथ ही पेंशन की राशी को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात

आज बिहार में पेंशन की राशी ट्रांसफर करने के साथ ही लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात भी दी जाएगी। CM नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए। मुफ्त और उचित उपचार के लिए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बिहार में सौगातों की बहार

बिहार की जनता को आज पेंशन की राशी के साथ ही मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जाएगी। इस लाभ से बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आयुष्मान कार्ड, मुफ्त उपचार की सुविधा स्वास्थ्य बेहतर होगा।

ALSO READ: ‘दम है तो महाराष्ट्र से निकल कर देखो…’, फिर पप्पू यादव ने दी राज ठाकरे को चुनौती

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।