Bihar Government Teacher Left Husband With Boyfriend: बिहार के वैशाली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्ते और भरोसे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक पति ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी को जमीन बेचकर पढ़ाया, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने उसे और उसके 10 साल के बेटे को छोड़ दिया। पति ने दावा कि पत्नी का अपने ही कॉलेज के एक मित्र से संबंध है और उसने दोनों को किराए के मकान में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
पत्नी को पढ़ाने के लिए बेची जमीन
पीड़ित पति अमन कुमार ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी गुंजन कुमारी से हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने पढ़ाई जारी रखने के लिए उसने दिन-रात मेहनत करके मजदूरी की। आर्थिक तंगी के बावजूद उसने पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी, इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी। वह शहर में किराए का कमरा लेकर रहता था, जिससे उसकी पत्नी पढ़ सकें। ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करने के बाद BPSC TRE-2 परीक्षा पास की और टीचर बनी। नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया।
पति ने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि ट्रेनिंग के दौरान उसकी पत्नी की नजदीकियां उसके कॉलेज के मित्र प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गई। 23 मई को पति ने हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग और मकान मालिक पहुंच गए थे और उन्होंने मामला शांत करा दिया था।
Bihar Crime News: 10 साल के बच्चे ने भी मां पर लगाया आरोप
पति और पत्नी अब एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। महिला ने कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ रहेगी। 10 के बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भी अब मां के साथ नहीं रहना चाहता है। बच्चे ने बताया कि उसकी मां उसे कथित प्रेमी के बारे में किसी से कुछ न बताने को कहती थी।
पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने लाई थी। पति की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पति-पत्नी एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App




