बिस्कुट का लालच देकर घर से बाहर बुलाया, फिर बनाया हैवानियत का शिकार, बिहार में 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Summary :

Bihar Minor Girl Rape Murder: बिहार के खगड़िया जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गंगौर सहायक थाना क्षेत्र में पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी गईं। बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। Bihar Minor Girl Rape Murder: एक दिन से थी लापता परिजनों के अनुसार, बच्ची एक दिन पहले घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों…

Bihar Minor Girl Rape Murder: बिहार के खगड़िया जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गंगौर सहायक थाना क्षेत्र में पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी गईं। बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

Bihar Minor Girl Rape Murder: एक दिन से थी लापता

परिजनों के अनुसार, बच्ची एक दिन पहले घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बच्ची के लापता होने से परिवार बेहद परेशान था और हर जगह उसकी खोज की जा रही थी।

Khagaria Rape Case: सरसों के खेत से मिला शव

बुधवार को पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से खोज अभियान चलाया। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर एक सरसों के खेत में बच्ची का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन शव को देखकर टूट गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Bihar Minor Girl Rape Murder (Photo: Social media)
Bihar Minor Girl Rape Murder (Photo: Social media)

Khagaria Crime News: शरीर पर मिले चोट के निशान

बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्ची के साथ पहले गलत काम किया गया और फिर पहचान छिपाने के लिए उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

बिस्कुट का लालच देकर ले जाने का आरोप

परिजनों का दावा है कि कुछ लोगों ने बच्ची को बिस्कुट खिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया था। इसके बाद उसके साथ यह जघन्य अपराध किया गया। परिवार का कहना है कि बच्ची किसी को पहचान न सके, इसलिए उसकी जान ले ली गई।

जांच में जुटी पुलिस

गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। शुरुआती जांच में उनकी बात सही हो सकती है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Breaking: ड्राइवर नहीं, खलासी चला रहा था ट्रक! सड़क पार कर रहे SI की कुचलकर मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।