comscore

Breaking: ड्राइवर नहीं, खलासी चला रहा था ट्रक! सड़क पार कर रहे SI की कुचलकर मौत

SI crushed to death by truck in Banka

SI crushed to death by truck in Banka: बिहार में बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर पंजवारा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के समय वह पैदल रात्रि गश्त कर रहे थे और संकट मोचन चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। हादसा बुधवार देर रात को हुआ। हादसे के बाद सब इंस्पेक्टर को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Banka Road Accident: कैसे हुई ये घटना?

SI crushed to death by truck in Banka
SI crushed to death by truck in Banka (credit-sm)

बता दें कि एसआई पुरेंद्र सिंह मुंगेर जिले के सुपौल जमुआ गांव के निवासी थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन गश्ती दल के अन्य पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाई और ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि ट्रक को ड्राइवर की जगह खलासी चला रहा था और उसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ।

Bihar News Today: खलासी गिरफ्तार

arrest

घटना की सूचना मिलते ही बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। गुरुवार को पुलिस ने खलासी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से गंभीर जांच की जा रही है।

SI crushed to death by truck in Banka: पुलिस अधिकारी की मौत से पसरा मातम

serelec

एसआई पुरेंद्र सिंह की मौत की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पंजवारा थाना परिसर में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई के परिजन मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर बुरा हाल है। पुरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके परिवार वाले झारखंड के देवघर में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: पटना में बेकाबू Thar का कहर! आधा दर्जन लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने फूंक दी कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।