पटना में बेकाबू Thar का कहर! आधा दर्जन लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने फूंक दी कार

Summary :

Danapur Thar Accident: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू एसयूवी कार थार ने सड़क पर खड़े आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत भी हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने थार में आग लगा दी। जिससे बाद कार धू-धू कर जलने लगी, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू का प्रयास किया गया। हादसे में एक की मौत! हादसे में कई लोग गंभीर रूप…

Danapur Thar Accident: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू एसयूवी कार थार ने सड़क पर खड़े आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत भी हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने थार में आग लगा दी। जिससे बाद कार धू-धू कर जलने लगी, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू का प्रयास किया गया।

हादसे में एक की मौत!

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे तुरंत इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हादसे में एक की मौत भी हो गई है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति पर नजर राखी जा रही है।

Bihar Danapur Thar Accident: गुस्साए लोगों ने थार में लगाई आग

Danapur Thar Accident
Bihar Danapur Thar Accident (Image- Social Media)

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दानापुर के तकियापर से एक थार गाड़ी गोला रोड होते हुए नेहरू पथ की ओर जा रही थी। गोला रोड टी प्वाइंट से आगे जाते ही गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। भागने के दौरान चार लोग बेकाबू थार की चपेट में आ गए। घटना से सड़क पर अफरातफरी मच गई।

संयोग ये रहा कि आगे जाकर गाड़ी एक गड्ढे में फंसकर बंद हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और गाड़ी को आग लगा दी। हालांकि, चालक वहां से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद थार में लगी आग पर काबू पाया।

Patna Accident News: 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Danapur Thar Accident
Patna Accident News (Image- Social Media)

हादसे में घायल लोगों की पहचान तकियापर निवासी रितिक (32), कोमल कुमारी (30), पंचशील नगर निवासी शेखर कुमार (35) और झाखड़ी महादेव निवासी माधव कुमार सिंह (55) के रूप में हुई है। घायलों के आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं संगम कुमार साहू, जो बने Patna High Court के नए चीफ जस्टिस

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।