14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी मचाएगी धमाल, Bhoot Bangla की रिलीज डेट आई सामने

Summary :

Bhoot Bangla New Release Date: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे समय से चर्चाओं में बनी उनकी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी हेरा फेरी, भागम भाग, गरम मसाला और दे दना दन जैसी सुपरहिट और कल्ट कॉमेडी फिल्में दे चुकी…

Bhoot Bangla New Release Date: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे समय से चर्चाओं में बनी उनकी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी हेरा फेरी, भागम भाग, गरम मसाला और दे दना दन जैसी सुपरहिट और कल्ट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी ज्यादा थीं।

कब रिलीज होगी Akshay Kumar New Movie Bhoot Bangla?

Bhooth Bangla New Release Update
Bhooth Bangla Release Update ( Source : Social Media )

मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया है। शेयर किए गए पोस्टर के मुताबिक, ‘भूत बंगला’15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर के साथ लिखा गया मजेदार कैप्शन :-
“बंगला से एक खबर आई है! 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है भूत बंगला”
इस लाइन ने फिल्म के हॉरर-कॉमेडी टोन को पहले ही सेट कर दिया है।

रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस खास तौर पर इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि प्रियदर्शन एक बार फिर अपने सिग्नेचर स्टाइल की कॉमेडी के साथ लौट रहे हैं, जिसमें डर और हंसी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

Akshay Kumar New Horror Comedy: हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार की धमाकेदार वापसी

Bhooth Bangla Official Trailor
Bhooth Bangla Official Trailor ( source : Social Media )

अक्षय कुमार के करियर में हॉरर-कॉमेडी जॉनर हमेशा से खास रहा है। भूल भुलैया जैसी फिल्मों में उनका कॉमिक टाइमिंग और डर के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आई है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ से भी यही उम्मीद की जा रही है कि अक्षय एक बार फिर इस जॉनर में अपना जादू चलाएंगे।

Bhooth Bangla Star Cast: शानदार स्टार कास्ट बनेगी फिल्म की ताकत

Bhooth Bangla
Akshay Kumar New Film 2026 (Source: Social Media)

Bhoot Bangla की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टार कास्ट है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जिस्सू सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार पहले भी प्रियदर्शन की फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसा चुके हैं। ऐसे में यह रीयूनियन दर्शकों के लिए पुरानी यादों को ताजा करने वाला साबित हो सकता है।

Bhoot Bangla Shooting Locations: कहा हुई फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद समेत कई खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है। निर्देशन की कमान संभाल रहे प्रियदर्शन के साथ इस फिल्म की कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है। वहीं स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने मिलकर तैयार किया है, जबकि डायलॉग्स रोहन शंकर के हैं।

Bhoot Bangla New Release Date: प्रोडक्शन डिटेल्स

‘भूत बंगला’ का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार ने अपने बैनर केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत किया है। इस प्रोजेक्ट को बालाजी टेलीफिल्म्स का सपोर्ट मिला है। को-प्रोड्यूसर के तौर पर फारा शेख और वेदांत बाली जुड़े हैं।

कुल मिलाकर, ‘भूत बंगला’ एक ऐसी फिल्म साबित हो सकती है, जिसमें डर, कॉमेडी और दमदार परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि 15 मई 2026 को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

Read more: Ring Designs For Daily Use: गोल्ड रिंग के नए डिजाइंस से बढ़ाएं हाथों की शोभा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।