Who is Sangam Kumar Sahu? जस्टिस संगम कुमार साहू ने बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। लोकभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Patna HC Chief Justice Sangam Kumar Sahu: जस्टिस साहू से पहले कौन थे पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश?
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल दिसंबर महीने में हुई अपनी महत्वपूर्ण बैठक में जस्टिस संगम कुमार साहू के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी। फिलहाल, पटना उच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुधीर सिंह कार्यभार संभाल रहे हैं।
Sangam Kumar Sahu News: कहां के रहने वाले हैं जस्टिस साहू?
जस्टिस साहू का जन्म पांच जून 1964 में हुआ था। उन्होंने कटक के नया बाजार हाई स्कूल से मैट्रिक और स्टीवर्ट विज्ञान कॉलेज से बीएससी की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और उड़िया में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। बता दें कि न्याय के क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी विरासत में मिली और उन्हीं से कानून की बारीकियों को सीखा था।
Who is Sangam Kumar Sahu? विरासत में मिली ज्यूडिसियरी
26 नवंबर 1989 को ओडिशा राज्य कानून परिषद में वकील के रूप में पंजीकृत होने के बाद, उन्होंने डॉ. मनोरंजन पंडा के साथ भी काम किया। वह फौजदारी मामलों के जाने माने वकील माने जाते थे और उस क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। दो जुलाई 2014 को उन्हें ओडिशा हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उसके बाद से वे यहां अपना दायित्व निभा रहे थे।
संगम कुमार को प्रेम कुमार ने दी बधाई
#WATCH | पटना: बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू की नियुक्ति पर कहा, “मैं उनका स्वागत करता हूं। मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” pic.twitter.com/STaRdVoYMb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2026
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू की नियुक्ति पर कहा, “मैं उनका स्वागत करता हूं। मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”
यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty लाल निशान में, इस सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज
























