‘गर्लफ्रेंड को चॉकलेट खिलानी है, 20 रुपये दे दो…’, इस युवक ने उल्टा ही किन्नर से मांग लिए पैसे, VIDEO देख सभी हुए हैरान

Summary :

Local Train Viral Incident: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किसी की हिम्मत चर्चा में आ जाती है, तो कभी किसी का मजाकिया अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक युवक ने ऐसा कॉन्फिडेंस दिखाया कि लोग उसे “अलग लेवल का खिलाड़ी” कहने लगे। Local Train Viral Incident: मुंबई लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है वीडियो वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई की…

Local Train Viral Incident: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किसी की हिम्मत चर्चा में आ जाती है, तो कभी किसी का मजाकिया अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक युवक ने ऐसा कॉन्फिडेंस दिखाया कि लोग उसे “अलग लेवल का खिलाड़ी” कहने लगे।

Local Train Viral Incident: मुंबई लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई की लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है। आमतौर पर ट्रेन में सफर करने वाले लोग जानते हैं कि किन्नर समुदाय के लोग यात्रियों से पैसे मांगते नजर आते हैं। कई लोग उन्हें देखकर झिझक जाते हैं, कुछ मना कर देते हैं और कुछ चुपचाप पैसे दे देते हैं। लेकिन इस वीडियो में कहानी बिल्कुल उलट नजर आती है।

Local Train Viral Incident (Photo: Social media)
Local Train Viral Incident (Photo: Social media)

Transgender in Train News: युवक ने पलट दिया पूरा खेल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक किन्नर युवक के पास पैसे मांगने आती है, युवक न तो घबराता है और न ही मना करता है। बल्कि वह खुद ही हाथ फैलाकर सामने खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह मजाकिया और मासूम अंदाज में कहता है, “गर्लफ्रेंड को चॉकलेट खिलानी है, 20 रुपये दे दो।” यह सुनकर वहां मौजूद यात्री पहले तो चौंक जाते हैं। आमतौर पर ऐसा जवाब कोई देने की हिम्मत नहीं करता, लेकिन युवक के आत्मविश्वास और हंसी-मजाक भरे अंदाज ने माहौल ही बदल दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ganesh (@oosharmajii)

Funny Train Incident: किन्नर का रिएक्शन देख सब रह गए दंग

अक्सर लोग सोचते हैं कि ऐसे जवाब पर सामने वाला नाराज हो जाएगा या डांट देगा। लेकिन यहां कुछ और ही हुआ। किन्नर ने युवक की बात का बुरा मानने के बजाय मुस्कुराते हुए अपनी जेब से पैसे निकाले और उसे 20 रुपये दे दिए। यह नजारा देखकर ट्रेन में बैठे बाकी लोग भी हैरान रह गए।

Local Train Viral Incident (Photo: Social media)
Local Train Viral Incident (Photo: Social media)

इंटरनेट पर धूम मचा रही VIDEO

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @oosharmajii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 6 करोड़ बार देखा जा चुका है और 40 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा हजारों लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, “बंदे की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।” दूसरे ने कहा, “भाई तो पूरा खिलाड़ी निकला।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं तो बाकी यात्रियों के चेहरे देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गया।”कई लोगों का कहना है कि ऐसा सीन उन्होंने पहली बार देखा है, जहां किन्नर पैसे देने वाले की जगह खुद पैसे दे दे।

यह भी पढ़ें: शादी में नहीं बुलाया तो बुआ के बेटे ने कर दिया बड़ा कांड! वायरल कर दिया युवक का आपत्तिजनक VIDEO

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।