Mumbai Groom Obscene Video: मुंबई के आग्रीपाड़ा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दूसरे युवक से बदला लेने के लिए उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कदम पारिवारिक रंजिश और शादी में न बुलाए जाने की नाराजगी के चलते उठाया गया।
Mumbai Groom Obscene Video: बदले की आग में रिश्तों की मर्यादा टूटी
पुलिस जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। जिस युवक की वीडियो वायरल की गई, उसे बदनाम करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि उसका करीबी रिश्तेदार निकला। आरोपी पीड़ित की बुआ का बेटा है, जिसने निजी रंजिश के चलते यह घिनौनी हरकत की।
Mumbai Groom Viral Video: कौन है पीड़ित?
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पेशे से एक व्यापारी है और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित जीवन जी रहा है। यह पहली बार नहीं था जब उसे इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। अप्रैल 2024 में भी उसके साथ साइबर अपराध के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई थी।

Mumbai Viral Video: पहले भी हो चुकी थी साइबर ठगी की कोशिश
अप्रैल 2024 में अज्ञात साइबर अपराधियों ने पीड़ित के चेहरे का दुरुपयोग कर एक फर्जी आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाकर उससे पैसे ऐंठने की कोशिश की गई थी। हालांकि, किसी तरह की आर्थिक ठगी नहीं हो पाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उस समय संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करा दिया था।
दिसंबर 2025 में दोबारा वायरल हुआ वीडियो
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। दिसंबर 2025 में वही आपत्तिजनक वीडियो एक बार फिर फेसबुक के जरिए वायरल कर दी गई। इस बार वीडियो केवल पीड़ित तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसके दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों तक भी भेजी गई। वीडियो के साथ आरोपी ने बेहद अपमानजनक और गाली-गलौज से भरे मैसेज भी भेजे। इसमें पीड़ित के माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों को भी निशाना बनाया गया। इस घटना से पूरे परिवार की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा।

फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से हुआ खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वीडियो एक संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल से भेजी गई थी, जिसका नाम ‘विजय विश्वकर्मा’ था। यह प्रोफाइल Shenshan99@gmail.com नामक ई-मेल आईडी से बनाई गई थी और इसे एक मोबाइल नंबर से जोड़ा गया था।
आरोपी की पहचान से उठा पर्दा
आग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन की साइबर सेल ने जब उस मोबाइल नंबर की जांच की, तो पता चला कि वह नंबर पीड़ित के रिश्तेदार शाकिब शेख (30) के इस्तेमाल में है, जो कि उसकी बुआ का बेटा है। इसी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई
फिलहाल आग्रीपाड़ा पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




