पानी में तैरता दिखा शव! बांदा में कोहरे के कहर से साइकिल सवार मजदूर की नाले में गिरकर मौत

Summary :

Banda Dense Fog Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरा इतना घना हो जाता है कि कुछ ही कदम आगे तक दिखाई नहीं देता। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी कोहरे ने बांदा में एक व्यक्ति की जान ले ली। Banda Dense Fog Accident: चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यह दुखद घटना बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के महेंदू गांव की है। गांव निवासी 45 वर्षीय घनश्याम मजदूरी…

Banda Dense Fog Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरा इतना घना हो जाता है कि कुछ ही कदम आगे तक दिखाई नहीं देता। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी कोहरे ने बांदा में एक व्यक्ति की जान ले ली।

Banda Dense Fog Accident: चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा

यह दुखद घटना बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के महेंदू गांव की है। गांव निवासी 45 वर्षीय घनश्याम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर शाम घनश्याम किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए थे।

Banda Dense Fog Accident (Photo: Social media)
Banda Dense Fog Accident (Photo: Social media)

UP Banda Fog Accident: लौटते समय रास्ता नहीं दिखा

शाम ढलते ही इलाके में घना कोहरा छा गया था। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो चुकी थी। घनश्याम साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक नाले पर बनी पुलिया पड़ती है, लेकिन कोहरे की वजह से उन्हें सड़क और पुलिया का सही अंदाजा नहीं हो सका। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल समेत पुलिया से नीचे नाले में गिर गए।

Banda Nala Winter Accident: अंधेरे में किसी को नहीं लगी भनक

घटना के समय अंधेरा और कोहरा इतना ज्यादा था कि आसपास मौजूद किसी व्यक्ति को हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। नाले में गिरने के बाद घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन काफी देर तक किसी को इस बात का पता नहीं चला। जब देर रात तक घनश्याम घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने पहले आसपास तलाश की और फिर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की। काफी खोजबीन के बाद भी घनश्याम का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

Banda Dense Fog Accident (Photo: Social media)
Banda Dense Fog Accident (Photo: Social media)

नाले में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

अगले दिन ग्रामीणों की नजर नाले के पानी में उतराते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान घनश्याम के रूप में हुई। यह देखते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Banda Dense Fog Accident (Photo: Social media)
Banda Dense Fog Accident (Photo: Social media)

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलते ही चिल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पंचनामा की कार्रवाई भी की गई। चिल्ला थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि घनश्याम तेल पिराने गए थे और लौटते समय घने कोहरे के कारण रास्ता न दिखने से नाले में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि घने कोहरे के समय सफर करना कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन और आम लोगों दोनों को सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: सांसद डिंपल यादव की आपत्तिजनक फोटो Viral, साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।