सांसद डिंपल यादव की आपत्तिजनक फोटो Viral, साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

MP Dimple Yadav Viral Photo:  समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ सांसद और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ये तस्वीर डिंपल यादव की भावनाओं को आहत करने और बदनाम करने की नियत से खींची और वायरल की गई। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। Cyber Crime FIR Registered: डिंपल यादव और बेटी की निजी तस्वीर वायरल दरअसल, सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज…

MP Dimple Yadav Viral Photo:  समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ सांसद और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ये तस्वीर डिंपल यादव की भावनाओं को आहत करने और बदनाम करने की नियत से खींची और वायरल की गई। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Cyber Crime FIR Registered: डिंपल यादव और बेटी की निजी तस्वीर वायरल

MP Dimple Yadav Viral Photo
Cyber Crime FIR Registered (Image- Social Media)

दरअसल, सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रवीण ने बताया कि 27 दिसंबर को सोशल मीडिया पर इंडियन स्टोरी नामक एक अकाउंट से डिंपल यादव और उनकी बेटी की एक निजी तस्वीर वायरल की गई। आरोप है कि ये तस्वीर दुर्भावनापूर्ण तरीके से ली गई थी। जिसमें सांसद की निजता का उल्लंघन हुआ है। बताया जा रहा है कि तस्वीर में डिंपल यादव नहाने की अवस्था में दिखाई देती हैं और उनकी बेटी भी वहीं मौजूद है।

निजता के अधिकार का उल्लंघन

MP Dimple Yadav Viral Photo
MP Dimple Yadav Viral Photo (Image- Social Media)

शिकायत में कहा गया है कि यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इसके साथ ही यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E, 67, 67A और भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (पूर्व में आईपीसी की धारा 354) के अंतर्गत गंभीर आपराधिक मामला बनता है।

Samajwadi Party News: महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला

ऐसे में घटना को केवल एक व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि देश की महिलाओं की निजता और सार्वजनिक जीवन में सक्रीय महिलाओं की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रवीण यादव ने पुलिस से मांग की है कि वायरल आपत्तिजनक सामग्री को सभी प्लेटफॉर्म से हटवाया जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फ़िलहाल साइबर क्राइम थाना मामले की जांच में जुट गया है। साइबर थाना प्रभारी ने कहा है कि ये तस्वीर काफी समय से वायरल हो रही है। इसलिए संबंधित से मेल करके सूचना मांगी गई है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: एनकाउंटर में घायल हुए 2 शातिर बदमाश, सूरजपुर पुलिस ने हथियार और चोरी का माल किया जब्त

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।