जम्मू-कश्मीर: कठुआ में 3 आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान घायल, इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Summary :

Kathua Encounter Today: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी गतिविधियां सामने आई हैं। डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर के बसंतगढ़ के बाद अब कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बिलावर में आतंकियों की मौजूदगी पाई गई है। यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, लेकिन आतंकी अंधेरे और जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। Kathua Encounter Today: चार घंटे चली मुठभेड़ यह मुठभेड़ बुशाम इलाके में उज्ज दरिया के कमांड क्षेत्र के पास हुई। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब चार घंटे तक गोलीबारी चली। शाम से शुरू हुई यह मुठभेड़ रात तक जारी रही, लेकिन अंधेरा बढ़ने के…

Kathua Encounter Today: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी गतिविधियां सामने आई हैं। डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर के बसंतगढ़ के बाद अब कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बिलावर में आतंकियों की मौजूदगी पाई गई है। यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, लेकिन आतंकी अंधेरे और जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

Kathua Encounter Today: चार घंटे चली मुठभेड़

यह मुठभेड़ बुशाम इलाके में उज्ज दरिया के कमांड क्षेत्र के पास हुई। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब चार घंटे तक गोलीबारी चली। शाम से शुरू हुई यह मुठभेड़ रात तक जारी रही, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण आतंकी जंगल की ओर फरार हो गए।

Kathua Encounter Today (Photo: Social media)
Kathua Encounter Today (Photo: Social media)

Jammu kashmir kathua Encounter: जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

घने जंगल और कठिन पहाड़ी इलाका होने के बावजूद सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं। ड्रोन की मदद से भी आतंकियों की तलाश की जा रही है। गुरुवार सुबह से फिर से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया।

Jammu Kashmir Terrorists: तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी है। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये वही आतंकी हैं, जिन्हें पिछले कई दिनों से हीरानगर सेक्टर के पास सीमा पार करते देखा गया था।

Kathua Encounter Today (Photo: Social media)
Kathua Encounter Today (Photo: Social media)

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

बुधवार शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने कमाड नाला के पास कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) मौके पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। करीब साढ़े चार बजे सुरक्षाबलों को आतंकियों की पुख्ता जानकारी मिली। तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ने जवानों पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जो रात करीब आठ बजे थमी।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके बाद आईजी जम्मू भीम सेन टूटी और डीआईजी शिव कुमार भी मौके पर पहुंचे। सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Kathua Encounter Today (Photo: Social media)
Kathua Encounter Today (Photo: Social media)

पूरे इलाके की नाकेबंदी

आतंकियों की तलाश में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। एसपी ऑपरेशन अनवर इकबाल, एसडीपीओ बिलावर नीरज पडियार और थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक भारी पुलिस बल के साथ इलाके में नाकेबंदी कर रहे हैं।

Kathua Encounter Today (Photo: Social media)
Kathua Encounter Today (Photo: Social media)

2026 का पहला बड़ा आतंकरोधी अभियान

यह अभियान साल 2026 का पहला बड़ा आतंकरोधी ऑपरेशन माना जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने सोशल मीडिया के जरिए मुठभेड़ की पुष्टि की है। सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों पर नजर रखी जा रही है और ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक आतंकी पकड़े नहीं जाते।

यह भी पढ़ें: जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, जानें NMC ने क्यों लिया एक्शन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।