Bihar News: प्रशांत किशोर समेत कई पार्टी नेताओं पर FIR, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

Summary :

Bihar News: बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजधानी पटना स्थित बिहार विधानसभा में पिछले दो दिनों से मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच, बुधवार को पटना में जनसुराज के सूत्रधार लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा घेराव करने पहुंचे थे, जहां नीतीश सरकार की पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। वहीं अब इस मामले में पार्टी संस्थापक PK (Prashant Kishor), मनीष कश्यप, प्रवक्ता विवेक, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत 2,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन मामलों में कार्रवाई बता दें कि पुलिस की कार्रवाई में जनसुराज के दो कार्यकर्ता घायल…

Bihar News: बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजधानी पटना स्थित बिहार विधानसभा में पिछले दो दिनों से मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच, बुधवार को पटना में जनसुराज के सूत्रधार लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा घेराव करने पहुंचे थे, जहां नीतीश सरकार की पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। वहीं अब इस मामले में पार्टी संस्थापक PK (Prashant Kishor), मनीष कश्यप, प्रवक्ता विवेक, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत 2,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bihar News
Bihar News

इन मामलों में कार्रवाई

बता दें कि पुलिस की कार्रवाई में जनसुराज के दो कार्यकर्ता घायल हुआ। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सरकार को चेतावनी दी है कि जवाब नहीं मिला तो बिहार भर में आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रशांत किशोर और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह कार्रवाई विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामलों में हुई है। धारा 191(2), 190, 132, 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Prashant Kishor ने सरकार को क्या कहा?

आपको बता दें कि बुधवार, 23 जुलाई को जनसुराज द्वारा पटना विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें एक पार्टी कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता भी घायल हो गई। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना के बाद प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जवाब नहीं मिला तो पूरे बिहार में सरकार का कामकाज बंद कर देंगे।

Prashant Kishor ने कहा मुझे मारिए

Bihar News
Bihar News

प्रशांत किशोर ने इस घटना के बाद कहा कि अगर सुराज के एक निहत्थे कार्यकर्ता को आपने लाठी मारी है, तो मैं यहां बैठा हूं, आकर मुझे मारिए। अगर ये प्रतिबंधित क्षेत्र है तो हमें रोकने की कोशिश करो। हम यहां से तभी हटेंगे जब मुख्य सचिव हमारी मांगों का लिखित जवाब देंगे। यह टकराव तब हुआ जब जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा की तरफ प्रदर्शन करने के लिए पटना पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिस वजह से थोड़ी देर के लिए हाथापाई हुई और कार्यकर्ता-पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया।

जनसुराज ने क्यों किया विधनसभा का घेराव?

Bihar News
Bihar News

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अपनी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ तीन मांगों को लेकर सीएम नीतीश से मिलने पटना विधानसभा पहुंचे। जहां उन्हें बिहार पुलिस ने सदन के बाहर ही रोक दिया। इससे हंगामा मच गया और पुलिस कार्रवाई में कई लोग घायल हो गए। तो आइए जानते हैं कि प्रशांत किशोर की तीन मांगे क्या हैं।

1. साल 2023 की जातीय जनगणना में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता कब मिलेगी?
2. 50 लाख भूमिहीन दलित और अतिपिछड़ा परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने के वादे का क्या हुआ?
3. भूमि सर्वे के नाम पर वंशावली, रसीद और दाखिल-खारिज में हो रही लूट कब रुकेगी?

यह भी पढ़ें :Bihar Legislative Assembly : CM नीतीश और तेजस्वी आमने-सामने, RJD विधायक बोले- सदन किसी के बाप का नहीं

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।