Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी भूचाल के बाद अब बस कुछ ही घंटों में एनडीए की सरकार मिलने वाली है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी और जेडीयू की सरकार का राज्य में गठन होगा। इस नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा भी पटना पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि जेपी नड्डा अपने साथ लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान को भी दिल्ली से अपने साथ लेकर आ रहे हैं।
Highlights:
- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा
- जेपी नड्डा अपने साथ चिराग पासवान को भी दिल्ली से साथ लेकर आ रहे हैं।
- चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच चल रही अनबन
- दोनों नेताओं में मेल-जोल का जिम्मा खुद नड्डा ने लिया है
चिराग पासवान-नीतीश कुमार के बीच रही अनबन
बता दें कि चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच की लड़ाई जगजाहिर है। इस बीच बताया यह जा रहा है कि दोनों नेताओं में मेल-जोल का जिम्मा खुद नड्डा ने लिया है। इस बात से यह साफ हो गया है कि चिराग को शपथ ग्रहण में साथ लेकर वह पटना पहुंच रहे हैं।
चिराग पासवान कुछ दिन से चल रहे हैं नाराज
दरअसल, नीतीश कुमार की बीजेपी के साथ गठबंधन करने से एनडीए के घटक दलों में खलबली मची हुई है। इधर, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टियां तो नीतीश की एनडीए में वापसी होने से बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, चिराग पासवान औ उपेंद्र कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से शुख नजर नहीं आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



