Bihar: क्षेत्रीय पार्टियों को BJP से ज्यादा Congress से डर: पप्पू यादव

Summary :

Bihar चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन पर बोले पप्पू यादव

लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मंगलवार को आगामी बिहार चुनाव में गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा से ज्यादा डर कांग्रेस से होता है। लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से गठबंधन के मुद्दे पर कहा, “बिहार में गठबंधन सिर्फ हम तय नहीं करते। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसका फैसला लेता है। मुझे जहां तक समझ में आता है, कांग्रेस पार्टी अपने सभी गठबंधन दलों का सम्मान करती है और अलायंस में शामिल सभी दलों को साथ लेकर चलती है।

Bihar: विधानसभा में हल्ला-हू मचा रहा था विपक्ष, CM Nitish ने ऐसे कराया शांत

उन्होंने आगे कहा, “क्षेत्रीय पार्टी के बारे में जितना मैं जानता, समझता हूं कि क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से कम और कांग्रेस पार्टी से ज्यादा डरती हैं। उन्हें लगता है कि जो नेचुरल वोट है, वो क्षेत्रीय पार्टियां और कांग्रेस के बीच का है। अगर कांग्रेस आ जाएगी तो क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। हर जगह की स्थिति करीब यही है। वहीं, जहां तक इंडिया ब्लॉक का सवाल है, यह मजबूत है। हमारे जैसे लोगों को गठबंधन बचाने के लिए टिकट नहीं मिल सकता। इसमें और भी चीजें काम करती हैं।”

पप्पू यादव ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में तय करेगी कि गठबंधन का स्वरूप कैसा हो। हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे कि गठबंधन का स्वरूप और प्रारूप कैसा होगा? राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के ईडी दफ्तर जाने पर पप्पू यादव ने कहा, “जब चुनाव आता है, तो भाजपा अपने तरीकों से चीजों को देखती है। इन चीजों पर ईडी को निर्णय लेना चाहिए। चुनाव के समय ईडी को आगे करना सही नहीं है।”

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की बिहार यात्रा को लेकर पप्पू यादव ने कहा, “बिहार के युवा छात्राओं की तरफ से यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें कन्हैया भी शामिल हैं। सभी ने मिलकर इस यात्रा का दायित्व कन्हैया को दिया है, यह सही भी है क्योंकि वो युवा हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें ही निभानी चाहिए।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.