बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी इन दिनों लगा NDA सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने विजय सिन्हा को निकम्मा उपमुख्यमंत्री बताया है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की आलोचना की है और उन्हें उपमुख्यमंत्री के तौर पर “बेकार” बताया है। यादव की यह तीखी टिप्पणी सिन्हा द्वारा “राजद के लोगों” पर परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप के जवाब में आई है।
तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा पर कसा तंज
बिहार में विधानसभी चुनाव शुरु होने से पहले दोनों दलो में जुबानी जंग बढ़ गई है। बता दें रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, “उनसे ज्यादा निकम्मा उपमुख्यमंत्री किसी ने नहीं देखा। वे कहते हैं कि राजद के लोग पेपर लीक करते हैं, तो उन्हें पकड़ो, क्या हम उन्हें पकड़ेंगे? सबूत दिखाओ, उन्हें पकड़ो और CBI, IT और ED की मदद से उन्हें जेल में डालो। “क्या उनके (सरकार के) पास कोई उपलब्धि है?…आज हत्याएं और लूट जारी हैं, बैंक लूटे जा रहे हैं और अपहरण हो रहे हैं।
‘माई बहन मान योजना’ की घोषणा
इससे अलावा राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ‘माई बहन मान योजना’ शुरू करने की घोषणा की, जिसमें वादा किया गया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाती है तो महिलाओं के खातों में 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किए गए ‘जाति-आधारित सर्वेक्षण’ में पाया गया कि 94 लाख परिवारों की आय 6,000 रुपये से कम है। उन्होंने आगे कहा कि वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करेंगे और सत्ता में आने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।
क्या है ‘माई बहन मान योजना’ ?
तेजस्वी ने आगे कहा, ‘हमने जाति आधारित सर्वेक्षण किया है, जिसमें पता चला है कि 94 लाख परिवारों की आय 6,000 रुपये से कम है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हमने माई बहन मान योजना लाने का फैसला किया है। सरकार बनने के एक साल के भीतर इसे लागू किया जाएगा और हम महिलाओं के खातों में 2,500 रुपये जमा करेंगे। हम सामाजिक सुरक्षा पेंशन को भी 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करेंगे।
यादव ने सीमांचल विकास प्राधिकरण और कोसी विकास प्राधिकरण बनाने का भी वादा किया। बिहार में सबसे महंगी बिजली है। अगर हमारी सरकार बनती है, तो हम 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे… हम सीमांचल विकास प्राधिकरण और कोसी विकास प्राधिकरण बनाएंगे।


Download Android App
Download iOS App





