Bullet Train In Bihar: बिहार और पूर्वी भारत के लिए एक बड़ी सौगात है। वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल 2026 से शुरू होगा। ये देश के सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में से एक है। इसकी घोषणा केंद्रीय बजट में की गई है। इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चलेगी। इस ट्रेन के बाद पटना से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा।
Bihar Bullet Train News: बुलेट ट्रेन के लिए 750 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

इस बुलेट ट्रेन के लिए करीब 750 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर वाराणसी से सिलीगुड़ी तक बनेगा, जो पटना से होकर गुजरेगा। मार्च में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड सर्वे कमेटी का गठन करेगा। इसके बाद अप्रैल से एलाइनमेंट सर्वे शुरू किया जाएगा। इस दौरान फिजिकल और हवाई, दोनों तरह का सर्वे होगा।
Patna Siliguri High-Speed Rail: वाराणसी से सिलीगुड़ी का सफर सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में
हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से वाराणसी से सिलीगुड़ी तक का सफर सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में पूरा कर सकेंगे। अभी ये दूरी तय करने में करीब 12 से 15 घंटे लगते हैं। बिहार के कई बड़े शहर इस परियोजना से जुड़ेंगे। इनमें पटना, बक्सर, आरा, मोकामा, कटिहार, किशनगंज और मनेर शामिल है।
पटना से दिल्ली का सफर सिर्फ 4 घंटे में

आपको बता दें, पटना से दिल्ली की दूरी करीब 1000 km है। तेजस और राजधानी जैसी ट्रेनों को यह दूरी तय करने में 12 घंटे से अधिक लगते हैं। बुलेट ट्रेन से यह सफर सिर्फ 4 घंटे में हो सकेगा। इसके लिए यात्री को पटना टू दिल्ली वाया वाराणसी टिकट लेना होगा।
यात्री पटना से वाराणसी जाने वाली बुलेट ट्रेन में सवार होंगे। करीब 50 मिनट में वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद दिल्ली जाने वाली बुलेट ट्रेन में सवार होंगे। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिलीगुड़ी से चलकर वाराणसी पहुंचने वाली बुलेट ट्रेन और वाराणसी से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन की टाइमिंग ऐसी रखी जाएगी कि यात्री एक ट्रेन से उतरकर दूसरे में सवार हो सकें।
जबकि फ्लाइट से पटना से दिल्ली जाने में 1 घंटा 40 मिनट लगते हैं। एयरपोर्ट पर जाने, विमान में सवार होने और लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट से निकलने वाले समय को जोड़ें तो इस यात्रा में भी करीब चार घंटे लग जाते हैं।
Ashwini Vaishnaw News: केंद्र ने सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया
- वाराणसी-सिलीगुड़ी
- दिल्ली-वाराणसी
- मुंबई-पुणे
- चेन्नई-बेंगलुरु
- हैदराबाद-बेंगलुरु
- पुणे-हैदराबाद
- हैदराबाद-चेन्नई
यह भी पढ़ें: Manipur Internet Shutdown: मणिपुर में हालात हुए खराब, आगजनी और ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 दिन तक इंटरनेट बंद


Download Android App
Download iOS App




