Manipur Internet Shutdown: मणिपुर में हालात हुए खराब, आगजनी और ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 दिन तक इंटरनेट बंद

Summary :

Manipur Internet Shutdown: मणिपुर में एक बार फिर वहां हालात तनावपूर्ण हो गए है। उखरुल जिले के लिटान के आसपास के गांवों में उग्रवादियों ने रात भर में कई घरों में आग लगा दी। बिगड़ते हालात को देखते हुए मणिपुर की नई सरकार ने 5 दिनों तक इंटरनेट बंद कर दिया है जिससे किसी भी अफवाह को रोका जा सकता है। साथ ही प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। बता दें कि अभी तक 30 घरों में आग लगा दी गई है और आगजनी के साथ ही ताबड़तोड़ गोलीबारी भी हो रही है। Manipur Internet Shutdown मणिपुर…

Manipur Internet Shutdown: मणिपुर में एक बार फिर वहां हालात तनावपूर्ण हो गए है। उखरुल जिले के लिटान के आसपास के गांवों में उग्रवादियों ने रात भर में कई घरों में आग लगा दी। बिगड़ते हालात को देखते हुए मणिपुर की नई सरकार ने 5 दिनों तक इंटरनेट बंद कर दिया है जिससे किसी भी अफवाह को रोका जा सकता है। साथ ही प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। बता दें कि अभी तक 30 घरों में आग लगा दी गई है और आगजनी के साथ ही ताबड़तोड़ गोलीबारी भी हो रही है।

Manipur Internet Shutdown

Manipur Internet Shutdown
Manipur Internet Shutdown

मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है लिटान गांव में उग्रवादियों ने 30 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि आगजनी के लिए पेट्रोल बम और ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। कई लोग बेघर हो गए है और वहां से भागने के लिए मजबूर हो गए है। अपना घर परिवार और जान बचाने के लिए जंगलो और सुरक्षित स्थानों पर भाग गए है।

Ukhrul Violence Manipur

Manipur Internet Shutdown
Manipur Internet Shutdown

हालात बिगड़ने के साथ ही भारी बल तैनात किया गया है और पुलिस, असम राइफल और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी और खराब रास्ते होने के कारण सुरक्षाबलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उपद्रवियों के साथ लगातार फायरिंग हो रही है। हालात को नियंत्रण करने के लिए पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नोंगडैम गांव के पास नगारौ चेंगजेल पहाड़ी श्रृंखला से एक 303 राइफल, एक मैगज़ीन, दो 12-बोर सिंगल-बैरल बंदूकें, चार 9 मिमी पिस्तौलें और 36 हथगोले बरामद किए थे।

ALSO READ: मणिपुर के उखरुल में भड़की हिंसा, 25 घर जलाए, भारी फोर्स तैनात, कर्फ्यू लगाया, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।