Mardaani 3 की बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ हुई कम, क्या मेकिंग बजट निकाल पाएगी फिल्म

Summary :

Mardaani 3 Worldwide Collection: रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब 11 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और इसने ज़बरदस्त कमबैक करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग छाप छोड़ दी हैं. इस फिल्म में रानी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में खूब तारीफ बटोर रही है. इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म भी कर रही है. ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद मर्दानी 3 के दूसरे वीकेंड पर कमाई में ग्रोथ दिखाई दी. तो चलिए जान लेते है कि अब तक मर्दानी 3 ने अपना लाइफटाइम…

Mardaani 3 Worldwide Collection: रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब 11 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और इसने ज़बरदस्त कमबैक करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग छाप छोड़ दी हैं. इस फिल्म में रानी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में खूब तारीफ बटोर रही है. इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म भी कर रही है. ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद मर्दानी 3 के दूसरे वीकेंड पर कमाई में ग्रोथ दिखाई दी. तो चलिए जान लेते है कि अब तक मर्दानी 3 ने अपना लाइफटाइम कलेक्शन कितना किया है.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 11: ‘मर्दानी 3’ ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन?

Mardaani 3 Worldwide Collection
Mardaani 3 Worldwide Collection (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां तक कि ये फिल्म सनी देओल की बॉर्डर 2 की दहाड़ के आगे भी खूब नोट छाप रही है. पहले हफ्ते में इसने 26.3 करोड़ की ठीक-ठाक कमाई की थी और अब ये दूसरे वीक में पहुंच चुकी है. बता दें कि दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.85 करोड़, दूसरे शनिवार 3.5 करोड़ और दूसरे रविवार 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि सेकंड वीकेंड पर फिल्म की कमाई में रफ्तार तो देखी गई. लेकिन वहीं दूसरे सोमवार को इसके कलेकशन की रफ्तार काफी धीमी नजर आई और ग्यारहवें दिन इसकी कमाई में गिरावट देखी गई.

Mardaani 3 Budget And Recovery Report: ‘मर्दानी 3’ ने कितना वसूल लिया बजट

Mardaani 3 Worldwide Collection
Mardaani 3 Worldwide Collection (Source: Social Media)

अगर सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.15 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 11 दिनों की इंडिया में कुल नेट कमाई अब 37.05 करोड़ रुपये हो गई है.

Mardaani 3 Worldwide Collection: फिल्म कब सेफ ज़ोन में आएगी

Mardaani 3 Worldwide Collection
Mardaani 3 Worldwide Collection (Source: Social Media)

अगर ‘मर्दानी 3’ की लागत की बात करें तो खबरों के मुताबिक इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट में बनाया गया है. वहीं रिलीज के 11 दिनों में इस फिल्म ने 37.05 करोड़ की कमाई कर 61.67 फीसदी बजट वसूल कर लिया है. लेकिन अभी भी अपना बजट वसूलने के लिए इस फिल्म को 23 करोड़ और कमाने की जरूरत है उसी के बाद ये फिल्म सेफ जोन में आ पाएगी. हालांकि आने वाले समय में साजिद नाडियाडवाला की ‘ओ रिमियो’ के सामने ये फिल्म कैसा प्रदर्शन करेगी ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.

Read More: The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।