The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट

Summary :

The 50 Latest Updates: जियो हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होने वाला रिएलिटी शो ‘The 50’ हर बीतते दिन के साथ और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है. क्योंकि यहां हर एक कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई- झगड़े होने की वजह से हर किसी के बीच दुश्मनी की दीवारें ऊंची होती जा रही हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था. दरअसल ‘हरियाणा के शेर’ कहे जाने वाले रजत दलाल और मशहूर एक्ट्रेस भव्या सिंह के बीच बीते दिनों एक ऐसी तीखी झड़प हुई,…

The 50 Latest Updates: जियो हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होने वाला रिएलिटी शो ‘The 50’ हर बीतते दिन के साथ और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है. क्योंकि यहां हर एक कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई- झगड़े होने की वजह से हर किसी के बीच दुश्मनी की दीवारें ऊंची होती जा रही हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था. दरअसल ‘हरियाणा के शेर’ कहे जाने वाले रजत दलाल और मशहूर एक्ट्रेस भव्या सिंह के बीच बीते दिनों एक ऐसी तीखी झड़प हुई, जिसने शो में मौजूद हर एक शख्स को हिला कर रख दिया.

Rajat Dalal And Bhavya Singh Fight: “चुप रह” कहने पर भड़के रजत दलाल

The 50 Latest Updates
The 50 Latest Updates (Source: Socila Media)

झगड़े की शुरुआत एक टास्क के दौरान हुई. जब भव्य ने ताना मारते हुए रजत से कहा कि “रजत भाई, सारा गेम तो आप ही चला रहे हो हर दिन.” इस पर रजत ने बड़े शांत अंदाज़ में जवाब दिया “ओके जी, थैंक्यू बताने के लिए.” लेकिन बात तब बिगड़ी जब भव्या ने गुस्से में रजत को “चुप रह” कह दिया.

Rajat Reaction On Bhavya: “तेरे बाप का लेकर थोड़ी खा रहा हूँ”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The 50 (@the50shows)

ऐसे में भव्या का ‘चुप रह’ कहना रजत दलाल को बर्दाश्त नहीं हुआ और वो बुरी तरह ट्रिगर हो गए. फिर रजत ने पलटवार करते हुए कहा कि “ए, चुप किसको बोल रहा है? तेरे बाप का लेकर थोड़ी खा रहा हूँ जो तेरी सुनूंगा.” जैसे ही रजत ने ‘बाप’ शब्द का इस्तेमाल किया, वैसे ही भव्या का भी पारा हाई हो गया. भव्य ने तुरंत जवाब दिया, “बाप पर मत जा, गेम की बात कर।”

The 50 Latest Updates: “तुझे शो में लास्ट तक रुलाऊँगा”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The 50 (@the50shows)

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि घर के बाकी सदस्यों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. रजत को जब लोग पकड़कर दूर ले जा रहे थे, तब उन्होंने भव्य को खुली चेतावनी देते हुए कहा “तूने गलत आदमी से पंगा लिया है, अब देख तुझे इस शो में लास्ट तक रुलाऊंगा.” अब रजत की इस धमकी ने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी डरा दिया है. दरअसल रजत यहां पर अपने टीम मेट्स के साथ प्लानिंग बना रहे थे, कि तभी भव्या बीच में आकर उनको पोक करने लगीं और फिर धीरें-धीरे ये बातचीत बहस में बदल गई.

The 50 Show Eliminated Contestant: कौन होने वाला है एलिमिनेट

The 50 Latest Updates
The 50 Latest Updates (Source: Social Media)

फिलहाल अगर बात करें द 50 शो की तो बीते दिन के एपिसोड में लॉयन ने मोनालिसा, बेबिका और नीलम गिरी को एविक्ट करने की बात की है, लेकिन इनमें से कौन एलिमिनेट होगा इसका पता आने वाले एपिसोड में लगेगा.

Read More: वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने हस्बैंड को क्यों बोला- तू MMS बना, जानें पूरा मामला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।