Bangles Designs for Mahashivratri: देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह को समर्पित है। यह पर्व केवल भक्ति और आध्यात्म का नहीं, बल्कि सुहागिन महिलाओं के लिए सजने-संवरने का दिन है। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के इस पावन उत्सव पर हर महिला चाहती है कि उसका श्रृंगार खास हो।
भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में ‘चूड़ियों’ का खास महत्व है। यहां कुछ बेहतरीन Bangles for Mahashivratri दिए गए हैं, जो आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगे।
Latest Bangles Designs for Mahashivratri: जो आपके लुक को बनाएंगे खास
1. Green Bangles

महाशिवरात्रि पर हरा रंग सौभाग्य और प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। अगर आप हरी कांच की चूड़ियां को इस तरह से पहनेंगी, तो आपके हाथों की खूबसूरती कई गुना तक बढ़ जाती है। अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो डार्क ग्रीन चूड़ियां बहुत ही सुंदर और सोबर लगेंगी।
2. Red Glass Bangles

लाल रंग को सुहाग की निशानी कहा जाता है। ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर गहरे लाल रंग की चूड़ियां स्टाइल कर सकते हैं। अगर इसपर गोल्डन वर्क हो, तब तो यह डिजाइन और भी ज्यादा जचती है। रेड और गोल्डन का यह कॉम्बिनेशन एथनिक वियर के लिए बेस्ट है।
3. Kashmiri Ghungroo Glass Bangles

घुंघरू वाली ये कांच की चूड़ियां महाशिवरात्रि के पर्व क लिए बेहद खास होंगी। इन चूड़ियों में बीच-बीच गोल्डन या सिल्वर छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जिनकी छन-छन वाली आवाज काफी प्यारी लगती है। अगर आप ट्रेडिशनल सूट पहनने वाली हैं, तो ये घुंघरू वाली कांच की चूड़ियां पेयर कर सकती हैं।
4. Silver Oxidised Bangles

सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कंगन का दौर कभी नहीं गया। यह काफी ट्रेंड में रहती हैं। इन कंगनों में एक ग्रे-सा फिनिश होता है, जो उन्हें एक एंटीक लुक देता है। ये कंगन ट्रेडिशनल लुक्स के साथ बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। आप इन्हें सूट या साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- इस Valentine’s अपनी पार्टनर की कलाई पर सजाएं प्यार का रंग, Gift करें ये Trendy Glass Bangles
5. Ombre Glass Bangles

आजकलओम्ब्रे स्टाइल वाली कांच की चूड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह चूड़ियां लाइट और डार्क कलर्स के शेड में आती हैं। यंग गर्ल्स से लेकर शादीशुदा महिलाएं तक इसे पहनना काफी पसंद कर रही हैं। इस बार महाशिवरात्रि लुक को सबसे यूनिक बनाने के लिए ये चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं।
6. Raindrops Design Glass Bangles

कांच की इन चूड़ियों पर कांच की ही छोटी-छोटी बूंदों जैसी डिजाइन्स बनी होती हैं, जिन्हें Raindrops कहते हैं। यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। वैसे तो यह डिजाइन काफी पुराना है, लेकिन आज भी यह काफी पसंद किया जाता है। अगर इस बार महाशिवरात्रि पर सिंपल लुक कैरी करना है तो यह रेनड्रॉप्स वाली कांच की चूड़ियां बेस्ट रहेंगी।


Download Android App
Download iOS App




