Glass Bangles Designs For Valentines Day: वैलेंटाइन वीक प्यार करने वाले कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस हफ्ते का हर एक दिन प्यार के नाम है। ये सिर्फ फूल, चॉकलेट या महंगे तोहफों के बारे में ही नहीं है, बल्कि छोटे-मोटे efforts का भी है। अगर आपकी पार्टनर को ट्रेडिशनल टच पसंद है, तो उसे कांच की चूड़ियां पहनाकर उसे खुश कर सकते हैं। आजकल कुंवारी से लेकर शादीशुदा तक, महिलाएं कांच की चूड़ियों को स्टाइल करना पसंद कर रही हैं।
मार्केट में रंग बिरंगी कांच की चूड़ियां कई सारे डिजाइन्स देखने को मिलते हैं। आज हम आपको 5 Latest Glass Bangles Designs के बारे में बताएंगे, जो आप अपनी पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।
Glass Bangles Designs For Valentines Day: वेलेंटाइन डे गिफ्ट के लिए बेस्ट कांच की चूड़ियों के डिजाइन
1. Red Glass Bangles

वेलेंटाइन डे का सबसे पसंदीदा रंग लाल है। ऐसे में आप अपनी पार्टनर के लिए गहरे लाल रंग की चूड़ियां खरीद सकते हैं। अगर इसपर गोल्डन वर्क हो, तब तो यह डिजाइन और भी ज्यादा जचती है। रेड और गोल्डन का यह कॉम्बिनेशन एथनिक वियर के लिए बेस्ट है।
2. Kashmiri Ghungroo Glass Bangles

आजकल घुंघरू वाली ये कांच की चूड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में है। खास कर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बीच। इन चूड़ियों में बीच-बीच गोल्डन या सिल्वर छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जिनकी छन-छन वाली आवाज काफी प्यारी लगती है। वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर ये चूड़ियां आपकी पार्टनर को जरूर पसंद आएंगी।
यह भी पढ़ें- Propose Day पर अपने ‘Someone Special’ को भेजने के लिए टॉप 20+ Best Happy Propose Day Wishes और Shayari
3. Pink Rain Drop Glass Bangles Designs

पिंक कलर महिलाओं को बेहद पसंद होता है। इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर की हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इस तरह की पिंक रेनड्रॉप कांच की चूड़ियां उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। ये दिखने में काफी ट्रेंडी और खूबसूरत लगती हैं।
4. Ombre Glass Bangles

इस समय ओम्ब्रे स्टाइल वाली कांच की चूड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह चूड़ियां लाइट और डार्क कलर्स के शेड में आती हैं। यंग गर्ल्स इसे पहनना काफी पसंद कर रही हैं। वैलेंटाइन डे गिफ्ट के हिसाब से ये चूड़ियां काफी क्यूट और रोमांटिक होंगी।
5. Glass Bangles with Matte Velvet Finish Design

अगर आप शादीशुदा हैं, तो वाइफ को देने के लिए मैट वेलवेट फिनिश वाली कांच की चूड़ियों से बेहतर और कुछ नहीं है। ये दिखने में सोबर होते हैं और ऑफिस या कैजुअल वियर के साथ बहुत जंचते हैं। वेलवेट फिनिश की वजह से यह चूड़ियां बेहद एलिगेंट और रॉयल लगती हैं। इन्हें वे सूट या साड़ी, किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।























